5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ambikapur Road Accident: एनएच पर तेज रफ्तार मार्शल ने युवक को मारी टक्कर, ऑन द स्पॉट डेथ, बाइक के उड़े परखच्चे

Ambikapur accident: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा, शराब के नशे में धुत थे मार्शल में सवार लोग, हादसे के बाद मौके पर वाहन छोडक़र भागे
2 min read
Google source verification
Ambikapur road accident

Road accident, हादसे के बाद बाइक और मार्शल की हालत (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे-130 पर लखनपुर से लगे रेणुका नदी के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार मार्शल वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे (Road accident) में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि युवक के सिर व चेहरे में गंभीर चोटें आईं। शरीर से ज्यादा मात्रा में खून बह जाने से उसकी जान नहीं बच पाई। बताया जा रहा है कि मार्शल में सवार लोग शराब के नशे में धुत थे। घटना के बाद मौके पर ही वाहन छोडक़र लोग फरार हो गए।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणुका नदी के पास स्थित राजवाड़े ढाबा के पास शनिवार की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार मार्शल ने बाइक को टक्कर (Marshal collided bike rider) मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के जहां परखच्चे उड़ गए, वहीं युवक सडक़ से दूर सिर के बल जा गिरा। हादसे में सिर में और चेहरे में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं हादसे के बाद मार्शन वाहन छोडक़र उसमें बैठे लोग फरार हो गए। इधर सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव (Death in road accident) बरामद कर पीएम के लिए लखनपुर अस्पताल में रखवाया। रात में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

सोशल मीडिया के माध्यम से रविवार की सुबह मृतक की पहचान सूरजपुर जिले के ग्राम रनहत प्रतापपुर निवासी मनोज गोंड़ पिता भीम गोंड़ के रूप में हुई। युवक की मौत (Young man died in road accident) की सूचना मिलते ही उसके परिजन लखनपुर पहुंचे। पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया। इधर पुलिस ने दुर्घटनाकारी वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Road accident in NH: तेज रफ्तार की वजह से हादसा

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर हुई सडक़ दुर्घटना (Ambikapur accident news) प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि मार्शल की रफ्तार काफी तेज थी। उन्होंने बताया कि मार्शल वाहन में सवार चालक प्रेम दास ,सुंदर राम राजवाड़े, धनुर्धर राम सभी लोग शराब के नशे घुत थे।

हादसे के बाद वाहन को मौके पर छोडक़र सभी फरार हो गए। अब पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। लोगों का कहना है कि नेशनल हाइवे पर वाहनों की बेहिसाब रफ्तार लोगों की असमय जान ले रही है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग