
Murder in Ambikapur, गैंती (Photo source- Wikipedia)
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगीडीह में गुरुवार को हत्या (Neighbour murder) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल पड़ोसी से विवाद के बाद एक युवक ने गैंती से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर घर के सामने ही गिर गया। इधर आरोपी सबसे यह कहता रहा कि मैंने जीतू को मार दिया, अब मैं जेल जाऊंगा। इसके बाद अपने घर जाकर सो गया। इधर घायल के परिजनों को यह जानकारी लगी तो वे उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।
लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगीडीह राईंखुर्द निवासी जीतू नागेश पिता सोमारू नागेश 45 वर्ष गुरुवार को अपने घर में था। जबकि उसके परिवार के सभी सदस्य धान की रोपाई करने के लिये खेत में गए थे। जीतू (Young man murder) का पड़ोस में रहने वाले बुधराम के साथ रोजाना उठना-बैठना और पीना-खाना होता था। गुरुवार की दोपहर जीतू पड़ोसी बुधराम के घर के पास गया।
यहां दोनों में बातचीत हो रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद की स्थिति बन गई। इसी बीच आक्रोशित होकर बुधराम ने जीतू पर गैंती से ताबड़तोड़ हमला (Murder to pickaxe) कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल होकर वहीं गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बुधराम ने खुद आसपास के लोगों को बताया कि उसने जीतू को मार दिया है, अब जेल जाएगा।
इसके बाद वह घर जाकर सो गया था। पड़ोसियों ने जब बुधराम की बातें सुनीं तो वे उसके घर के पास पहुंचे। यहां देखा कि जीतू लहूलुहान बेहोशी की हालत में पड़ा है। इसके बाद उन्होंने खेत गए उसके घरवालों को सूचना दी।
खेत में काम कर रहे जीतू के परिजन को घटना की जानकारी मिली तो वे तत्काल घर पहुंचे। फिर जीतू को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर ले आए। उसे अस्पताल पहुंचाने में आरोपी बुधराम के पुत्र ने भी मदद की। अस्पताल में जांच पश्चात डॉक्टरों ने जीतू को मृत (Murder in Lundra) घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पुलिस ने मृतक के परिजन का बयान दर्ज किया। मामला लुंड्रा पुलिस को भेज दिया गया है।
Published on:
02 Jul 2026 08:02 pm
