3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Triple Murder Case: सीबीआई के हवाले तिहरा हत्याकांड, इधर सर्व ब्राह्मण समाज और क्षत्रिय समाज ने की ये डिमांड

Triple Murder Case Naugai: रेत खनन और परिवहन के वर्चस्व को लेकर कोरिया जिले के सोनहत अंतर्गत ग्राम नौगई में भाजपा नेता समेत 3 की जघन्य हत्या का मामला
3 min read
Google source verification
Triple murder case

Naugai Triple murder case (CBI symbolic pic)

अंबिकापुर/बैकुंठपुर। कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौगई में 16 जून की रात भाजपा नेता समेत 3 की कार में जिंदा जलाकर हत्या (Triple murder in Koria) कर दी गई थी। राज्य सरकार की सहमति से अब इस जघन्य हत्याकांड की जांच सीबीआई करेगी। इधर सरगुजा संभागीय सर्व ब्राह्मण समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आईजी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं बिना किसी बाहरी दबाव के जांच कराने की मांग की है। वहीं क्षत्रिय समाज ने कोरिया कलेक्टर के माध्यम से सीएम, गृहमंत्री व डीजीपी के नाम ज्ञापन सौंपकर नौगई हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों को कठोर दंड दिलाने गुहार लगाई है।

सर्व ब्राह्मण समाज ने हत्याकांड की सीबीआई जांच (CBI investigation) का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं। इसलिए आवश्यक है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास बना रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने जांच प्रक्रिया (Triple murder case investigation) में किसी भी सामाजिक, राजनीतिक अथवा अन्य संगठन का अनावश्यक हस्तक्षेप न होने देने, जांच अधिकारियों पर किसी भी प्रकार का बाहरी दबाव न बनाए जाने, कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यकता अनुसार जनसभाओं, रैलियों एवं भीड़ एकत्रित करने वाले कार्यक्रमों पर नियंत्रण रखने की मांग की है।

समाज का मानना है कि सीबीआई जैसी स्वतंत्र एजेंसी द्वारा की जाने वाली जांच से पूरे प्रकरण के सभी तथ्य निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सामने आएंगे तथा वास्तविक दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होगी, वहीं निर्दोष व्यक्तियों को न्याय मिलेगा।

सोशल मीडिया पर नजर रख कार्रवाई की मांग

संभागीय सर्व ब्राह्मण समाज ने यह भी मांग की कि जांच (Triple murder investigation) के दौरान संबंधित परिवारों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों को बिना उचित कारण अनावश्यक पूछताछ का हिस्सा न बनाया जाए तथा जिन व्यक्तियों का घटना से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है, उन्हें अनावश्यक रूप से थाने में बैठाकर मानसिक रूप से प्रताडि़त न किया जाए। समाज ने सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से भडक़ाऊ, उत्तेजक एवं समाज में वैमनस्य फैलाने वाले वक्तव्य देने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है।

क्षत्रिय समाज ने कठोर दंड दिलाने की लगाई गुहार

इधर क्षत्रीय समाज कोरिया ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, डीजीपी को ज्ञापन सौंपकर सोनहत के ग्राम नौगई हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने और कठोर दंड दिलाने गुहार लगाई है। क्षत्रीय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस अमानवीय घटना में संलिप्त सभी आरोपियों की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर कठोर दंड दिलाएं।

साथ ही पीडि़त परिवार की सुरक्षा, घायलों के समुचित उपचार, मृतकों के आश्रित बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था, घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष जांच (Triple murder case in Naugai) कराने मांग की गई। यह भी आग्रह किया गया कि मामले की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए।

किसी अधिकारी की भूमिका संदिग्ध होने पर उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाए, जिससे आमजन का कानून एवं न्याय व्यवस्था पर विश्वास बना रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह घटना केवल एक परिवार पर नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सामाजिक संवेदनाओं पर गहरा आघात है। दोषियों को शीघ्र एवं कठोर दंड मिलना न्याय और कानून के प्रति जनता के विश्वास को मजबूत करेगा।

Naugai Triple murder case: यह है घटना

थाना सोनहत क्षेत्र में ठाकुर गुट और त्रिपाठी गुट को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी। साथ ही रेत खनन-परिवहन को लेकर विवाद बढऩे लगा था और वारदात के एक दिन पहले मारपीट भी हुई थी। घटना तिथि 16 जून की रात 10.30 बजे कटगोड़ी एवं महलपारा बैकुंठपुर निवासी भरत कुमार सिंह उर्फ लल्ला सिंह अपने साथी योगेन्द्र सिंह, विरेन्द्र सिंह, मयंक सिंह एवं नागेन्द्र सिंह के साथ ग्राम नौगई पहुंचे थे।

इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मनोज त्रिपाठी के घर के सामने विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। जहां मनोज त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी एवं अन्य व्यक्तियों ने भरत सिंह के वाहन फॉच्र्यूनर में पेट्रोल डालकर आग लगा (Brutal murder) दी और मारपीट की थी। घटना में भरत सिंह की मौके पर, नागेन्द्र सिंह एवं वीरेन्द्र सिंह की उपचार के दौरान मौत हुई थी। कोरिया पुलिस ने अब तक 120आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग