विविध भारत

चंद्रयान-2 से ज्यादा सफल था ISRO का मिशन मंगलयान! मंगल की अब तक भेजी 1000 से अधिक तस्वीर

ISRO अपने मिशन चंद्रयान2 के लैंडर विक्रम से संपर्क नहीं कर पाया चंद्रयान-2 मिशन का लैंडर विक्रम संभवत: काली परछाई में छिप गया अमरीका, रूस और चीन के बाद भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश
2 min read
Oct 04, 2019
ddd.png

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) अपने मिशन चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क नहीं कर पाया है।

अमरीकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार भारत के चंद्रयान-2 मिशन का लैंडर विक्रम संभवत: काली परछाई में छिप गया है।

इसरो का यह मिशन 100 प्रतिशत भले ही सफल न हो पाया हो, बल्कि अमरीका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा चौथा देश बन गया है जिसने चांद पर अपना यान उतारा।

आपको बता दें कि इससे पहले इसरो बड़े-बड़े प्रोजेक्ट को सही अंजाम तक पहुंचाने में सफल हो चुका है। इससे पहले 2014 में मंगलयान लॉंच किया था, जो बेहद सफल रहा था।

केवल 450 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ यह मंगलयान 24 सितंबर 2014 से ही मंगल के चक्कर लगा रहा है।

इस दौरान इसने मंगल की सतह, वहां की घाटियों, पहाड़ियों, बादलों और वहां उठने वाले धूल के तूफान की शानदार तस्वीरों के साथ महत्वपूर्ण डेटा भी उपलब्ध कराया।

यह मंगलयान तीन दिन में चांद का एक चक्कर लगाता है। एक रिपोर्ट की मानें तो यह अब तक मंगल की 1000 से अधिक तस्वीरें भेज चुका है।

जिसका अध्यक्ष दुनियाभर के वैज्ञानिक इस लाल ग्रह के अध्यन के लिए कर रहे हैं।

कमाल की बात यह है कि यह पिछले पांच सालों से मंगल की कक्षा के चक्कर लगा रहा यह मंगलयान अभी तक थका नहीं है और अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहा है।

Updated on:
04 Oct 2019 05:20 pm
Published on:
04 Oct 2019 03:24 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर