विविध भारत

Jammu-Kashmir : बांदीपोरा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5

एनसीएस ने भूकंप आने की पुष्टि। इलाके के लोगों में दहशत का माहौल।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jan 2021, 12:13 PM IST
earthquake
एनसीएस ने भूकंप आने की पुष्टि।

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर से भूकंप की वजह से धरती हिलने की खबर है। जानकारी के मुताबिक कश्मीर घाटी के बांदीपोरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फार सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में भूकंप के झटके सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप के कारण जम्मू-कश्मीर की धरती हिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि, झटके तेज न होने की वजह से लोगों ने कुछ देर बाद राहत की सांस ली।

बता दें कि 21 दिसंबर को भी जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी थी। इस भूकंप का केंद्र भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर बताया गया था। 28 सितंबर को भी जम्मू-कश्मीर में दोपहर के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.8 मापी थी। जबकि भूकंप के केंद्र की गहराई सतह से 120 किलोमीटर नीचे थी। इससे पहले 26 सितंबर को भी सुबह 8 बजकर 19 बजे गुलमर्ग में 3.7 तीव्रता से भूकंप आया था।

Published on: