विविध भारत

जम्‍मू-कश्‍मीर: 12 दिन बाद घाटी में बजने लगी फोन की घंटी, इंटरनेट सेवा बहाल

Jammu-Kashmir में आज से फोन सेवा शुरू जम्मू में 2जी स्पीड के साथ इंटरनेट सेवा भी चालू एहतियातन सरकार ने फोन और इंटरनेट सेवा पर लगा दी थी रोक
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2019, 2:41 PM IST
phone sewa

नई दिल्‍ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) में शनिवार से फोन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। वहीं जम्मू में 2जी स्पीड के साथ इंटरनेट सेवा भी शुरू हो गई है। जम्मू के अलावा संबा, कठुआ, उधमपुर में 2जी स्पीड के साथ इंटरनेट सेवाएं ( Internet Services ) शुरू की गईं हैं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) में 5 अगस्त से टेलीफोन सेवा बंद दी। धारा 370 हटाने के बाद एहतियातन सरकार ने फोन और इंटरनेट सेवा ( Internet Services ) पर रोक लगा दी थी।

सोमवार से स्‍कूल-कॉलेज खोलने के निर्देश

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन ( Jammu-Kashmir Administration ) ने प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों को भी सोमवार 19 अगस्त से खोलने के निर्देश दिए हैं।

आवाजाही पर पाबंदी में ढील

शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से कहा था कि अब घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण हैं। घाटी के ज्यादातर हिस्सों में लोगों की आवाजाही पर पाबंदियों में भी ढील दी गई है।

वरिष्‍ठ अधिकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ( Security Forces ) की तैनाती पहले की तरह ही है। लोगों को शहर के आसपास और अन्य शहरों में आवाजाही की इजाजत दी गई है।

5 अगस्‍त को लगाई गई थी धारा 144

दरअसल, जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) को विशेषाधिकार देने वाला अनुच्छेद 370 मोदी सरकार की ओर से हटाने के मद्देनजर घाटी में धारा 144 लागू कर दिया गया था।

पिछले 12 दिनों से घाटी मे संचार सेवाओं को ठप करने के साथ स्कूल-कॉलेज भी बंद थे। जैसे-जैसे हालात ठीक हो रहे हैं, वैसे ही प्रतिबंधों मे ढील दी जा रही है।

Updated on:
17 Aug 2019, 2:41 PM IST
Published on: