विविध भारत

ईद पर भी पाकिस्तान ने तोड़ा युद्धविराम, गोलीबारी में बीएसएफ का जवान शहीद

जम्मू कश्मीर में नौशेरा सेक्टर के लाम इलाके में पाक की ओर से हो रही फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया है।
2 min read
Jammu Kashmir ceasefire
ईद पर भी पाकिस्तान ने तोड़ा युद्घविराम, गोलीबारी में बीएसएफ का जवान शहीद

नई दिल्ली। ईद के पवित्र मौके पर भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू कश्मीर के सटे सीमावर्ती कई इलाकों में देर रात पाकिस्तान की ओर से लगातर गोलीबारी की गई। नौशेरा सेक्टर के लाम इलाके में पाक की ओर से हो रही फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान का नाम विकास गुरंग है। वहीं अरनिया सेक्टर में सुबह आठ बजे से ही पाक रेंजर सीजफायर तोड़ रहे हैं। सीमा पर तैनात जवानों ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जमकर गोली और बम बरसाए हैं।

सांबा से दो पाकिस्तानी गिरफ्तार

सांबा सेक्टर में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यहां बीएसएफ ने दो पाकिस्तानी नागरिकों के संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया है। जिसमें एक की उम्र 31 साल और दूसरे की करीब 22 साल बताई जा रही है। बीएसएफ ने दोनों से सख्ती से पूछताछ कर रही है कि ईद के मौके पर वो कश्मीर में कैसे घुस गए।

त्योहारों में नहीं रहा मिठास

सीमा पर हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब त्योहारों में भी मिठास नहीं दिख रही। हर साल ईद के मौके पर अटारी वाघा बॉर्डर पर भारतीय सेना और पाकिस्तानी रेजर्स के बीच मिठाईयों का आदान प्रदान होता है, लेकिन इस बार सीजफायर उल्लंघन के मद्देनजर ऐसा नहीं किया गया है।

घाटी ने नमाज के बाद पथराव

वहीं दूसरी ओर घाटी में शनिवार तड़के ईद की नमाज के बाद दक्षिण-कश्मीर के अनंतनाग में पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाए। जानकारी के मुताबिक, ईद की नमाज होने के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सुरक्षाबलों और पत्थरबाजों के बीच हिंसक झड़प भी हुईं। इस झड़प के दौरान सुरक्षाबलों ने पत्थरबाजों पर आंसू गैस के गोले भी दागे हैं। इस पत्थरबाजी में कई स्थानीय लोगों के घायल हुए हैं।बताया जा रहा है कि पत्थरबाजों ने पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंड़े भी लहराए हैं।

सेना को निशाना बना रहे पत्थरबाज

शुक्रवार को हिंसक झड़प में एक पत्थरबाज की हो गई थी मौत आपको बता दें कि घाटी में पिछले कुछ दिनों से हालात बहुत ज्यादा खराब है। सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में हमारे जवानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है तो वहीं हाल ही में कश्मीर के एक पत्रकार की हत्या से हड़कंप मच गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में हिसक भीड़ ने सुरक्षाबलों को घेरकर हाथापाई करने के साथ जमकर पथराव किया। सुरक्षाबलों ने बलप्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान गोली लगने से एक पत्थरबाज की मौत और एक युवती समेत दो अन्य जख्मी हो गए। इसके बाद हिसक झड़पें शुरू हो गई, जिसमें दो सुरक्षाकर्मियों समेत सात लोग घायल हो गए।

Updated on:
16 Jun 2018 02:03 pm
Published on:
16 Jun 2018 11:44 am
Also Read
View All