डीजीपी ने आतंकियों पर चुटकी लेते हुए कहा, 'नाम में क्या रखा है। मैंने तो सुना है कि कमांडर की वेकंसी है। कोई लेने के लिए ही तैयार नहीं है।
जम्मू: घाटी में आतंकियों के लगातार खात्मे से अब सुरक्षाबलों के हौंसले काफी बुलंद हैं। पिछले कई महीनों से घाटी में आंतकियों का खात्मा चल रहा है। हाल ही में लश्कर का कमांडर अबू इस्माइल भी एनकाउंटर में मारा गया था, जो कि भारतीय सुरक्षबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी थी। इस बीच जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने लश्कर ए तैयबा पर चुटकी ले डाली।
#WATCH: Maine to suna hai commander (LeT) ki vacancy khaali hai, koi lene ke liye tayyar nahi hai says J&K DGP SP Vaid pic.twitter.com/kZ5ct7X3nv
— ANI (@ANI) September 18, 2017
डीजीपी की बात सुन हंस पड़े पत्रकार
दरअसल, सोमवार को जम्मू में एक कार्यक्रम के दौरान डीजीपी एसपी वैद्य से पत्रकारों ने अबू स्माइल की मौत को लेकर एक सवाल पूछा, जिसके जवाब में डीजीपी ने लश्कर पर चुटकी लेते हुए कहा कि मैनें सुना है कमांडर की वैकेंसी निकली है। आपको बता दें कि अबू इस्माइल के मारे जाने के बाद लश्कर-ए-तैयबा ने जीनत-उल-इस्लाम को जम्मू-कश्मीर में अपना नया कमांडर घोषित किया है।
इसी को लेकर पत्रकारों ने डीजीपी साहब से सवाल पूछा था। डीजीपी एस.पी. वैद्य ने आतंकियों पर चुटकी लेते हुए कहा, 'नाम में क्या रखा है। मैंने तो सुना है कि कमांडर की वेकंसी है। कोई लेने के लिए ही तैयार नहीं है।' डीजीपी के इस जवाब को सुन सभी पत्रकारों के चेहरे पर हंसी आ गई और वहां मौजूद कई अधिकारी और पुलिसकर्मी भी हंसने लगे।
हाल ही में ढेर हुआ था अबू इस्माइल
आपको बता दें कि हाल ही में लश्कर के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी अबू इस्माइल को सुरक्षा बलों एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। अबू इस्माइल वहीं आतंकी था, जिसने अमरनाथ यात्रियों पर हमला किया था। इस हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों को अबू इस्माइल की तलाश थी। इससे पहले भारतीय सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक और कमांडर अबू दुजाना को भी मार गिराया था। आतंकियों के खात्मे का सिलसिला पिछले साल बुरहान वानी की मौत से शुरु हुआ था, जो कि अभी तक जारी है।
विस्फोटक बनाने में एक्सपर्ट है नया कमांडर
वहीं लश्कर का नया कमांडर जीनत पहला ऐसा कमांडर होगा, जो कश्मीर का ही रहने वाला है। जीनत दक्षिणी कश्मीर के शोपियां के सुगन ज़ानीपुरा का रहने वाला है। जीनत 2015 में लश्कर में शामिल हुआ था, जब वह 28 वर्ष का था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि जीनत-उल-इस्लाम विस्फोटक सामग्री तैयार करने में महारत रखता है। 23 फरवरी, 2017 को शोपियां में हुए हमले में जीनत प्रमुख आरोपी था। इस हमले में तीन सैन्य जवान और तीन महिलाओं की मौत हो गई थी।