विविध भारत

जम्‍मू-कश्‍मीर में पटरी पर लौटी जिंदगी, मस्जिदों में नमाज को निकले लोग

Jammu-Kashmir में आर्टिकल 370 हटने के बाद जीवन धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा मुस्लिम युवकों ने भी मस्जिदों में पहुंचकर जुमे की नमाज अदा की

less than 1 minute read
jammu kashmir

नई दिल्ली।आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में जीवन धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है। शुक्रवार को राज्य में जहां लोग जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए अपने-अपने घरों से बाहर निकले, वहीं मुस्लिम युवकों ने भी मस्जिदों में पहुंचकर जुमे की नमाज अदा की।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्देश के बाद अब लोकल प्रशासन ने कश्मीर घाटी में लगे प्रतिबंधों में ढील देने के फैसला किया है। लोगों को स्थानीय मस्जिदों में शुक्रवार की नमाज अदा करने की अनुमति देना भी इसी का ही हिस्सा है।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के लिए स्थानीय लोगों को राहत दी गई है। हालांकि ऐतिहासिक जामा मस्जिद में भीड़ के रूप में एकजुट लोगों को नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी गई।

वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारअजीत डोभाल ने आज यानी शुक्रवार को श्रीनगर शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में 2 घंटे से अधिक समय बिताया। एनएसए डोभाल ने सैनिकों और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की और सीआरपीएफ कर्मियों के साथ दोपहर का भोजन भी किया।

आपको बता दें कि जम्मू—कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि ईद के दौरान जम्मू-कश्मीर को लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Updated on:
09 Aug 2019 06:35 pm
Published on:
09 Aug 2019 03:12 pm