7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर पर मोदी सरकार के फैसले से बौखलाया पाकिस्तान, LoC पर बना रहा सुरंग

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने पर बौखलाया पाकिस्तान पाकिस्तान ने LoC पर शुरू किया सुरंग बनाने का काम आतंकियों को दिए हैवी मशीन गन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 9 Aug 2019, 5:00 PM IST

terror attack in India

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के मोदी सरकार के फैसले से पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है। यही वजह है कि बौखलाहट में पाकिस्तान नए-नए फैसले ले रहा है। ताजा मामला जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से जुड़ा है। खबर मिली है कि पाकिस्तान LOC पर बड़े हमले की फिराक में है।

खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर ( PoK ) में अपनी ताकत बढ़ाने में जुटा है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से गृह मंत्रालय को भेजी गई एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

देश के 5 राज्यों में बाढ़ ने मचाई तबाही, राहुल ने की PM मोदी से बात

भारतीय गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान चीन की सहायता से पीओके के मानसेहरा में सामरिक टनल बना रहा है। पाक लाइन ऑफ कंट्रोल ( LoC ) के पास प्रेशर सेंसर का प्रयोग भी कर रहा है।

जानकारी तो यहां तक है कि पाकिस्तान ने आतंकियों को 12.7 एमएम की हैवी मशीन गन भी मुहैया कराईं हैं। इसके लिए चीन ने पाकिस्तान की मदद की है। इसके अलावा एलओसी पर पाकिस्तान रोबोटिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।

जम्मू-कश्मीर के राजा हरि सिंह के बेटे कर्ण सिंह ने किया आर्टिकल 370 हटाने का स्वागत

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर पर मोदी सरकार के फैसले से पाकिस्तान न केवल भन्नाया हुआ है, बल्कि उल-जलूल फैसले ले भी रहा है। इसी का परिणाम है कि पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापारिक संबंध तोड़ते हुए इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त को भी वापस भेजने को फैसला किया है।

जम्मू में सामान्य दिखे हालात, जरूरत का सामान लेने सड़कों पर निकले लोग

इसके साथ ही पाकिस्तान ने दिल्ली से अपने उच्चायुक्त को भी वापस बुला लिया है। गुरुवार को पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस को भी बंद कर दिया।

गुलाम नबी आजाद के बयान पर भाजपा का पलटवार- पाकिस्तान को मौका दे रही कांग्रेस