विविध भारत

अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, पुंछ में फिर किया सीजफायर का उल्‍लंघन

शुक्रवार को भी भारतीय सेना के अग्रिम पोस्ट पर पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार दागे
2 min read
Ceasefire

श्रीनगर। आतंक के पनाहगाह पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पर पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। मंगलवार को पुंछ जिले में पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई। पाकिस्तानी सेना अग्रिम चौकियों को निशाना बना रही है, साथ ही रिहायशी इलाकों में फायरिंग कर रही है। पाकिस्तान के इस दुस्साहस का सेना के जवान भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। बता दें कि नए साल से ही पाकिस्तानी सेना लगातार पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। इससे पहले शनिवार को भी पाकिस्‍तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों और असैन्य क्षेत्रों में मोर्टार से गोले दागे थे। 21 दिसंबर को कुपवाड़ा जिले के जुमगुंड इलाके से सटी सीमा पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन किया गया। इस कार्रवाई में पाकिस्तान के स्नाइपर शॉट से सेना के दो ऑफिसर (जेसीओ) शहीद हो गए। गौरतलब है कि पाकिस्तान द्वारा जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा व नियंत्रण रेखा पर साल 2018 में अक्टूबर तक सीजफायर की करीब 1600 घटनाएं हुईं जो एक साल में सबसे ज्यादा है।

घुसफैठ की कोशिश नाकाम

जम्मू एवं कश्मीर में आतंकी घुसपैठ की फिराक में लगे हुए हैं। जिसे सुरक्षा बल लगातार नाकाम कर रहे हैं। रविवार शाम रामगढ़ सेक्टर के फतवाल चौकी के पास अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संदिग्ध गतिविधियों देखी गई। जिसके बाद सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के जवानों ने गोलीबारी की। अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने "घुसपैठियों" को कवर देने के लिए कुछ राउंड फायरिंग भी की। बीएसफ के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए जवाबी कार्रवाई की और घुसपैठियों को पीछे धकेल दिया। बता दें कि फायरिंग के दौरान ही अधिकतर घुसपैठ होती है।

बड़े हमले की फिराक में आतंकी

आतंकी सीमा पार करने की फिराक में लगे हुए हैं। उनकी मदद पाकिस्तान सेना कर रही है। बता दें कि गत सोमवार को कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय क्षेत्र में बार्डर एक्शन टीम (बैट) की साजिश को नाकाम कर दिया गया। भारतीय सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। इससे घबराए बैट टीम के अन्य सदस्य वापस भाग गए। पाकिस्तान की इस हरकतों के बाद सीमा पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। कहा जा रहा है कि घुसपैठिए भारत में घुसकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देना चाहते थे।

Updated on:
08 Jan 2019 11:04 am
Published on:
08 Jan 2019 10:19 am
Also Read
View All
Ambikapur News: नवविवाहिता ने मैसेज में लिखा- पापा, मैं नहीं जी सकती, सुकून से मरने दीजिए, फिर कुछ देर बाद ही दामाद का आ गया फोन

Ambikapur News: अनुकंपा नियुक्ति के दौरान महिला ने छिपाई थी बात, 9 साल से कर रही थी नौकरी, DEO ने किया सस्पेंड

Ambikapur News: दफ्तर में बैठे थे कृषि विभाग के कर्मचारी, अचानक भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, मच गई अफरा-तफरी

Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video