महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त के दिन यानी शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया धोनी के सन्यास लेने की घोषणा के बाद क्रिकेट जगत और राजनीति समेत तमाम क्षेत्रों की हस्तियों ने उनको शुभकामनाएं दी
नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त के दिन यानी शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। धोनी ने इंटरनेशल क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कहा दिया हैं। धोनी के सन्यास लेने की घोषणा के बाद क्रिकेट जगत और राजनीति समेत तमाम क्षेत्रों की बड़ी हस्तियों ने उनको शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीसीसीआई से धोनी के लिए फेवरवेल मैच रांची में आयोजित करने की अपील की है। आपको बता दें कि एमएस धोनी
झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं।
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशन क्रिकेट से सन्याय के ऐलान के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में धोनी ने लिखा सभी को धन्यवाद लिखा है। उन्होंने आगे लिखा कि पूरे करियर के दौरान अपना प्यार और समर्थन देने के लिए आप सबका बहुत बहुत धन्यवाद। आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए।" शनिवार को झारखंड मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री सोरेन ने धोनी के रिटायरमेंट पर शुभकामनांए दी। उन्होंने कहा धोनी ने झारखंड और देश के लिए गर्व और उत्साह के अनेक क्षण दिए हैं। आज धोनी ने (महेंद्र सिंह धोनी) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। सीएम सोरेन ने आगे कहा कि सबके दिलों पर राज करने वाले झारखंड के लाल माही को अब हम नीली जर्सी में नहीं देख सकेंगे।
हेमेंत सोरेन ने बीसीसीआई से अपील की है कि हमारे माही का एक फेयरवेल मैच रांची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बने। बीसीसीआई से अपील करना चाहूंगा। माही का एक फेयरवेल मैच कराया जाये, जिसकी मेजबानी पूरा झारखंड करेगा।