विविध भारत

जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 5 एके-47 के साथ पकड़ाए तीन आतंकी

Jammu kashmir में पुलिस को हाथ लगी बड़ी कामयाबी पंजाब-जम्मू बॉर्डर पर हथियारों से भरा ट्रक पकड़ाया तीन आतंकियों के साथ 5 AK-47 और 4.5 लाख रुपए मिले
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Sep 2019, 12:55 PM IST
pti2_18_2019_000186b.jpg

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब-जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर हथियारों के जखीरे से भरा एक ट्रक मिला है। कठुआ के लखनपुर बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान हथियारों की इस खेप को पकड़ा गया। ऐसा बताया जा रहा है कि यह हथियार पंजाब से श्रीनगर ले जाए जा रहे थे।

ट्रक में खाने के सामान की आड़ में हथियारों को जम्मू कश्मीर पहुंचाया जा रहा था। पुलिस इन हथियारों के साथ 3 आतंकियों को भी गिरफ्तार किया है।

जम्मू के कुपवाड़ा में पुलिस ने हथियारों से भरा ट्रक पकड़ा है। इस ट्रक के साथ ही पुलिस के हत्थे तीन आतंकी भी चढ़े हैं। इन तीन आतंकियों के पास से पुलिस को 5 एके-47 रायफल भी मिली है।

जिस ट्रक में हथियार मिले है उस पर श्रीनगर का नंबर लिखा है। यही नहीं आतंकवादियों से पुलिस ने 4.5 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि ये आतंकी किसी भड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

हालांकि अभी तीनों आतंकियों से पूछताछ की जा रही है लेकिन पुलिस के मुताबिक इस ट्रक की बरामदगी से आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम हुई है।

पुलिस ने ये भी बताया कि शुरुआती जो भी जानकारी मिली है उसके मुताबिक यह ट्रक पंजाब के अमृतसर से श्रीनगर के लिए चला था।

बांदीपुरा में भी फिदायनी हमले का अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में भी फिदायनी हमले को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल यहां 7 आतंकियों के बड़े साजिश रचने का पता चला है।

Updated on:
12 Sep 2019, 12:55 PM IST
Published on: