विविध भारत

Karnataka : हत्या के आरोप में CBI ने पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी को किया गिरफ्तार

  विनय कुलकर्णी पर बीजेपी नेता की हत्या का आरोप है। धारवाड में चार साल पहले हुई थी बीजेपी नेता की हत्या।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Nov 2020, 9:12 AM IST
cbi
विनय कुलकर्णी पर बीजेपी नेता की हत्या का आरोप है।

नई दिल्ली। कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के धारवाड़ से नेता योगेश गौड़ा की हत्या के मामले में सीबीआई ( CBI ) ने चार साल बाद बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में सीबीआई ने अब कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी को हिरासत में लिया है। योगेश गौड़ा की हत्या के बाद बीजेपी ने कांग्रेस नेता पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था।

कौन हैं विनय कुलकर्णी

दरअसल, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सरकार में विनय कुलकर्णी मंत्री पद पर काबिज थे। साल 2016 में बीजेपी ने कथित तौर पर धारवाड़ में एक पंचायत सदस्य योगेश गौड़ा की हत्या के आरोप में विनय कुलकर्णी से इस्तीफे की मांग की थी। तत्कालीन सीएम सिद्धारमैया ने उस समय इसे बीजेपी की साजिश बताकर मामले को टाल दिया था। उनका कहना था कि कुलकर्णी लिंगायत आंदोलन को लेकर सक्रिय हैं। इसलिए बीजेपी विनय कुलकर्णी की छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है।

Updated on:
5 Nov 2020, 9:12 AM IST
Published on: