विविध भारत

ग्राम-पंचायत ने टॉयलेट बनाने से रोका तो महिला ने खुद को ही लगा ली आग

महिला के घर में टॉयलेट निर्माण पर रोक लगाए जाने से दुखी होकर उसने खुद को आग लगा लिया
2 min read
• •
Updated: 30 Nov 2017, 1:49 PM IST
girl on fire

नई दिल्ली। कर्नाटक के देवनगर जिले में एक महिला ने आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। इस 21 वर्षीय महिला के घर में टॉयलेट का निर्माण चल रहा था, जिस पर ग्राम पंचायत सदस्यों ने रोक लगा दी। इसी बात से आहत हो कर इस महिला ने खुद को आग लगाने का फैसला कर लिया। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अनुमति होने के बावजूद ग्राम-पंचायत ने रोका निर्माण
खबरों की माने तो महिला के घर में टॉयलेट निर्माण का काम चल रहा था। बीच में ही ग्राम पंचायत सदस्यों ने दखल करते हुए, निर्माण पर रोक लगा दी। चौकाने की बात यह है कि उस महिला के पास इस निर्माण के लिए सरकारी अनुमति भी थी, फिर भी ग्राम पंचायत सदस्यों ने मनमानी करते हुए निर्माण पर रोक लगा दी। इस घटना से वह महिला इतनी दुखी हुई कि उसने गंभीर कदम उठाते हुए खुद को आग के हवाले कर दिया।

14 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं
कर्नाटक पुलिस ने वहां के 14 ग्राम-पंचायत सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है। मामले की जांच जारी है।

कुछ दिन पहले भी ऐसी ही घटना में एक बच्ची की हुई थी मौत
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले इसी जिले के एक 2 साल की बच्ची की भी इसी तरह के हादसे में मौत हो गयी। गौरतलब है कि उस बच्ची ने अपने पसंदीदा सीरियल के एक दृश्य में देखा था कि सीरियल की मुख्य किरदार आग पर नृत्य कर रही थी। उस बच्ची ने भी उस दृश्य की नकल करने की सोची। जिसके बाद उसने कागजों के ढेर के बीच में बैठ कर आग लगा ली और इस हादसे में झुलसा कर उसकी मृत्यु हो गयी।

Published on:
Also Read
View All
राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

एनडीडीबी और डेयरी सर्विसेज को वैश्विक सम्मान,न्यूजीलैंड में आइडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में जीते तीन पुरस्कार

IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Koria Bee Attack: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पेंशनधारकों के लिए डाक विभाग की सौगात, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र