विविध भारत

लालू प्रसाद की फिर बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर्स ने अब बेड से उतरने के लिए भी किया मना

आरजेडी सुप्रीम लालू प्रसाद की एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई है।

2 min read
लालू प्रसाद की फिर बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर्स ने अब बेड से उतरने के लिए भी किया मना

नई दिल्ली। चारा घोटाला में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। डॉक्टर्स ने कहा कि उनका ब्लड प्रेशर काफी उतार-चढ़ाव कर रहा है। इतना ही नहीं डॉक्टर्स ने उन्हें अकेले बेड से उतरने के लिए भी मना कर दिया है।

लालू प्रसाद की लगातार बिगड़ रही तबीयत

रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को डॉक्टर्स ने बेड से उतरकर टहलने से मना कर दिया गया है। उन्‍हें अटेंडेंट की मदद से ही टॉयलेट आदि जाने को कहा गया है। लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉक्‍टरों की मानें तो सिर में चक्‍कर आने की समस्‍या अभी बनी हुई है। इतना ही नहीं रिम्स के डॉक्टर्स ने लालू की तबीयत को लेकर मुंबई के एशियन हार्ट हॉस्पिटल से भी संपर्क किया है। लालू प्रसाद को न्‍यूरो संबंधी समस्‍या होने की बात भी कही जा रही है। फ‍िलहाल, एंटीबायोटिक बंद कर दिया गया है। इंसुलिन भी अब तीन के बदले दिन में दो बार दिया जा रहा है।

लालू की तबीयत को लेकर डॉक्टर्स भी परेशान

बिगड़ती तबीयत को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि सबसे बड़ी चुनौती लालू प्रसाद के ब्‍लड प्रेशर पर कंट्रोल करना है। उस पर लगातार नजर रखी जा रही है। पैरों में सूजन की वजह से वे चलने-फ‍िरने में भी असहज थे। जिसमें अब सुधार हुआ है। डॉक्‍टरों के मुताबिक, शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव के चलते लालू परेशान हैं। उन्‍हें बार-बार सिर में चक्‍कर आने की भी शिकायत है। पेइंग वार्ड में इलाज के लिए भर्ती लालू प्रसाद यादव की देखरेख कर रहे डॉक्‍टरों ने बताया कि शुगर पर कंट्रोल के‍ लिए दो बार इंसुलिन दिया जा रहा है। लेकिन अब राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के शुगर लेवल में निरंतर हो रहे उतार-चढ़ाव से अब चिकित्सक भी परेशान दिख रहे हैं। चिकित्सकों ने 0.2 यूनिट इंसुलिन का डोज बढ़ाया था। जिसे कम कर दिया गया है।

Published on:
06 Oct 2018 05:39 pm
Also Read
View All