विविध भारत

Delhi AIIMS में भर्ती हुए लालू यादव, किडनी 25% कर रही है काम

एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया। लालू यादव को सांस लेने में है तकलीफ।

less than 1 minute read
lalu yadav
चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं लालू यादव।

नई दिल्ली। चारा घोटाले में सजा काट रहे आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद देर रात दिल्ली एम्स में भर्ती करा दिया गया है। एम्स के डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। उन्हें शनिवार रात रांची के रिम्स अस्पताल से दिल्ली एयर एंबुलेंस से लाया गया।

जानकारी के मुताबिक लालू यादव को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उनके फेफड़े में पानी भी भर गया है। रिम्स के डॉक्टरों ने लालू यादव को निमोनिया होने की पुष्टि की है। किडनी 25 फीसदी ही काम कर रही है।

बता दें कि चारा घोटाले में जेल भेजे जाने के बाद लालू यादव रांची के रिम्म में करीब ढाई साल से अपना इलाज करवा रहे थे। 23 दिसंबर, 2017 को उन्हें जेल की सजा हुई थी। लेकिन सजा के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जेल से 6 सितंबर, 2018 को रांची के रिम्स में शिफ्ट किया गया था। तब से लगातार रिम्म में उनका इलाज चल रहा था।

Updated on:
24 Jan 2021 07:47 am
Published on:
24 Jan 2021 07:40 am