विविध भारत

चंद्रयान 2: विक्रम लैंडर के लोकेशन की मिली जानकारी, यहां पड़ा है ऑर्बिटर

चंद्रयान 2: विक्रम लैंडर को लेकर आई अहम जानकारी चंद्रयान 2 के लैंडर की लोकेशन का पता लगा

2 min read

नई दिल्ली। मिशन चंद्रयान 2 को शुरू हुए करीब दो महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। सबके मन में एक ही सवाल है कि यह मिशन आखिर कब तक सफल होगा या फिर होगा ही नहीं। लेकिन, इसरो ने ऐसी जानकारी दी जिससे उम्मीद की किरण फिर वापस लौटी है। इसरो के मुताबिक, चंद्रयान 2 के लैंडर की लोकेशन का पता लग गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ISRO चेयरमैन के सिवान का कहना है कि विक्रम लैंडर की लोकेशन का पता चला है। लेकिन, उसकी सटीक लोकेशन का पता लगाने की कोशिश है। फिलहाल, इतना पता है कि विक्रम अब भी चांद की सतह पर है। बताया जा रहा है कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने ही विक्रम की तस्वीरें ली हैं, इससे विक्रम की लोकेशन का पता चला है।

सिवान के मुताबिक, ISRO एक बार फिर विक्रम से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है. उधर, NASA भी लगातार कोशिश कर रहा है। चर्चा यह भी है कि चांद पर दिन होने के कारण विक्रम लैंडर फिर चार्च होकर एक बार अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है। हालांकि, कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि विक्रम लैंडर से दोबारा संपर्क स्थापित करना मुश्किल है।

इधर, नासा ने LRO की मदद से चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम की और साफ तस्वीरें लेने की कोशिश की है। यह दूसरी बार है जब नासा का LRO विक्रम लैंडर के ऊपर से गुजरा। 17 सितंबर को भी नासा का LRO विक्रम लैंडर की तस्वीरें लेने में कामयाब रहा था। लेकिन, उस वक्त चांद पर हल्का अंधेरा था। इस बार की तस्वीरों में पिछली बार की तुलना में ज्यादा लाइट है। एक मीडिया हाउस के अनुसार, फिलहाल सभी तस्वीरों का अध्ययन किया जा रहा है और जल्द ही बड़ी खुशखबरी दी जा सकती है।

Updated on:
21 Oct 2019 09:35 pm
Published on:
21 Oct 2019 01:25 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?