विविध भारत

राजधानी दिल्ली में 2 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, ऑक्सीजन के पोर्टल की होगी शुरुआत

दिल्ली में लॉकडाउन को 6 दिनों के लिए अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ा जा रहा है। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस के नए केसों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे दिल्ली सरकार लॉकडाउन को बढ़ा सकती है।
2 min read
Apr 25, 2021
Lockdown extended till May 2 in Delhi, Oxygen portal will start
Lockdown extended till May 2 in Delhi, Oxygen portal will start

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस लॉकडाउन की मियाद को और 6 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन को 6 दिनों के लिए अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ा जा रहा है। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस के नए केसों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे दिल्ली सरकार लॉकडाउन को बढ़ा सकती है। बीते 24 घंटे में 24 हजार से ज्यादा नए केस आ चुके हैं। जबकि 350 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हमने देखा कि पॉजिटिविटी रेट लगभग 36 से 37 फीसदी तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में इतनी संक्रमण दर आज तक नहीं देखी है। पिछले एक-दो दिन से संक्रमण दर थोड़ी कम जरूर हुई है। अगर बात आज की करें तो यह दर 30 फीसदी से नीचे आई है। इन्हीं सब को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को 2 मई तक के लिए बढ़ा दिया है।

दिल्ली के सीएम ने ऑक्सीजन पर बोलते हुए कहा कि दिल्ली में 700 टन ऑक्सीजन की जरूरत है, हमें केंद्र सरकार से 480 टन ऑक्सीजन आवंटित हुआ है। कल केंद्र सरकार ने 10 टन और आवंटित किया है। अब तक दिल्ली को 490 टन ऑक्सीजन आवंटित हो चुका है, लेकिन अभी ये पूरा आवंटन भी दिल्ली में नहीं आ रहा है, कल 330-335 टन ऑक्सीजन दिल्ली पहुंची हैै। उन्होंने आगे कहा कि ऑक्सीजन के प्रबंधन के लिए हमने एक पोर्टल बनाया है। उत्पादक से लेकर अस्पताल तक सब को हर दो घंटे में अपनी ऑक्सीजन की स्थिति बतानी होगी। केंद्र सरकार से काफी सहयोग मिल रहा है, केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर काम कर रही हैं।

Updated on:
25 Apr 2021 12:40 pm
Published on:
25 Apr 2021 12:38 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ