विविध भारत

माडी शर्मा ने आयोजित किया था यूरोपीय सांसदों का कश्मीर दौरा, ऐसे चर्चा में आया नाम

यूरोपीय संसद के सदस्यों (एमईपी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीर का अपना दौरा पूरा किया यूरोपीय संसद से अधिकार प्राप्त हुए बगैर इस 'अनाधिकारिक दौरे' को कैसे आयोजित किया गया? आयोजक के तौर पर माडी शर्मा का नाम सामने आया है, जिन्होंने इस वीआईपी दौरे का पूरा खर्च उठाया है

2 min read
Oct 30, 2019

नई दिल्ली। यूरोपीय संसद के सदस्यों (एमईपी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीर का अपना दौरा पूरा किया। इस दौरे को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि यूरोपीय संसद से किसी तरह का अधिकार प्राप्त हुए बगैर इस 'अनाधिकारिक दौरे' को कैसे आयोजित किया गया। इस संदर्भ में आयोजक के तौर पर माडी शर्मा का नाम सामने आया है, जिन्होंने इस वीआईपी दौरे का पूरा खर्च उठाया है। शर्मा ने खुद को डब्ल्यूईएसटीटी (वोमेंस इकॉनोमिक एंड सोशल थिंक टैंक) का प्रमुख बताती हैं, जो यूरोपीय संसद व सरकारों व दुनिया भर के गैर-सरकारी संगठनों, खास तौर से दक्षिण एशिया संगठनों के साथ काम करती हैं।

शर्मा ने ही यूरोपीय संसद के चयनित सदस्यों को आमंत्रण पत्र लिखा और बताया कि वह 'भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिष्ठित वीआईपी बैठक का आयोजन कर रही हैं। उन्होंने आगे लिखा कि जैसा कि आप अवगत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में हाल के चुनावों में भारी जीत हासिल की थी और उनकी भारत और भारत के लोगों के लिए विकास के पथ पर बने रहने की योजना है। आमंत्रण पत्र में लिखा है कि उस संबंध में वह यूरोपीय संघ के प्रभावी नीति निर्माताओं से मिलना चाहेंगे। मैं जानना चाहती हूं कि क्या आप दिल्ली के दौरे में रुचि लेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात 28 अक्टूबर को और कश्मीर का दौरा 29 अक्टूबर को और प्रेस कांफ्रेंस 30 अक्टूबर को निर्धारित है। शर्मा ने एक ईमेल आमंत्रण में लिखा कि यह दौरा यूरोपीय राजनेताओं का तीन दिवसीय दौरा होगा (इसमें आने-जाने के लिए फ्लाईट का खर्च और रहने-खाने का पूरा खर्च प्रदान किया जाएगा और यह इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर नॉन-अलाइंड स्टडीज द्वारा प्रायोजित है)। आपकी भागीदारी हमारे वीआईपी अतिथि के तौर पर होगी और यूरोपीय संसद के अधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के रूप में नहीं होगी।"

ये भी पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र ने कश्मीर के हालात पर जताई चिंता, कहा- भारत जल्द बहाल करे लोगों के अधिकार
Updated on:
30 Oct 2019 05:46 pm
Published on:
30 Oct 2019 05:44 pm
Also Read
View All
College Admission: सरगुजा संभाग के सबसे बड़े कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र कर सकते हैं आवेदन

Road Accident: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, मां गंभीर

Ambikapur Weather: नौतपा में प्री-मानसून का नजारा, झमाझम बारिश से अंबिकापुर हुआ कूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा

Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा