विविध भारत

छठ पूजा को लेकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने जारी की गाइडलाइन, जनता से की यह अपील

Highlights समुद्र तटों, नदी तटों और तालाबों पर छठ पूजा की अनुमति नहीं होगी। छठ पूजा में भीड़ को कम करने के लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2020, 6:59 PM IST
Anil Deshmukh
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख।

नई दिल्ली। छठ पूजा को लेकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कोरोना गाइडलाइन जारी की है। गृहमंत्री का कहना है कि उन्होंने दिशानिर्देश जारी किए हैं कि समुद्र तटों, नदी तटों और तालाबों पर छठ पूजा की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने जनता से इन दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि अभी यह जरूरी है कि कोरोना वायरस से स्थिति नियंत्रण में रहे। इसलिए हर कोई गाइडलाइन का पालन करे। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। छठ पूजा में भीड़ को कम करने के लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। दिवाली में लोगों ने खरीदारी के दौरान ऐहतियात नहीं बरता। इसके कारण कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 10.75 लाख से अधिक पहुंच चुका है। नए मामले आने का स्तर 3 हजार से नीचे बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना के मामलों की संख्या अब 17,52,509 तक पहुंच चुकी है। अब तक 46,102 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पर कोरोना से रिकवरी रेट अब 92.64 तक हो गया है।

Updated on:
18 Nov 2020, 6:59 PM IST
Published on: