विविध भारत

महाराष्ट्र: बाल ठाकरे की पुण्यतिथि पर बोले संजय राउत- इस बार CM शिवसेना का ही होगा

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा संजय राउत ने दोहराया कि महाराष्ट्र में इस बार शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होगा शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे संजय राउत
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2019, 6:06 PM IST
r.png

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

संजय राउत ने एक बार फिर दोहराया कि महाराष्ट्र में इस बार शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होगा।

शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे संजय राउत ने कहा कि अब बाला साहेब को दिए वचन को पूरा करने का समय आ गया है।

जल्द ही शिवसेना का मुख्यमंत्री बनेगा। आपको बता दें कि पिछले दिनों शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था कि उन्होंने अपने पिता बाल ठाकरे को वचन दिया था कि महाराष्ट्र में एक दिन शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा।

वहीं, संजय राउत ने बाल ठाकरे की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर हिंदुत्व का संदेश भी दिया।

एक बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा उनको हिंदुत्व का मतलब समझाने का प्रयास न करे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बाल ठाकरे की पुण्यतिथि पर उनको नमन किया है।

इस दौरान फडनवीस ने बाला साहब की तारीफ भी की। एक ट्वीट में फडणवीस ने कहा कि बाला साहेब से उनको स्वाभिमान की सीख मिली है।

Updated on:
17 Nov 2019, 6:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

एनडीडीबी और डेयरी सर्विसेज को वैश्विक सम्मान,न्यूजीलैंड में आइडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में जीते तीन पुरस्कार

IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Koria Bee Attack: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पेंशनधारकों के लिए डाक विभाग की सौगात, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र