विविध भारत

ममता बनर्जी ने अमित शाह पर किया पलटवार, कहा-भाजपा एक ‘धोखाबाज’ पार्टी है

Highlights कहा- अमित शाह ने बिना तथ्यों की जांच किए उन पर आरोप लगाए हैं। ममता ने कहा कि हम सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ हैं।

less than 1 minute read
Mamata banerjee

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)ने भाजपा पर करारा प्रहार किया है। केंद्रीय गृहमंत्री पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि अमित ने शाह एक दिन पहले पश्चिम बंगाल सरकार पर जो भी आरोप लगाएं हैं वो सिर्फ झूठ का पुलिंदा है।

ममता के अनुसार अमित शाह ने बिना तथ्यों की जांच किए उन पर आरोप लगाए हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रविवार को मीडिया को संबोधित कर कहा कि मौजूदा समय में भाजपा के नेता कुछ भी बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक 'धोखाबाज़' पार्टी है।

राजनीति के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। हम सीएए का विरोध कर रहे हैं क्योंकि यह कानून के रूप में पारित किया गया था। भाजपा नागरिकों के भाग्य का फैसला नहीं कर सकते हैं, उन्हें अपने भाग्य का फैसला करने दें। हम सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ हैं।

Published on:
21 Dec 2020 05:35 pm