विविध भारत

पुलिस के सामने अपने पैसे का रौब दिखा रहा था यह शख्स, उसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस भी देखती रह गई…

अमीरी का रौब दिखाते हुए पुलिसवालों के आगे चाबी फेंकते हुए बोला- अब तुम लोग खुद ही गाड़ी कोठी पर लेकर आओगे...
2 min read
Nov 28, 2017
car

नई दिल्ली। पानीपत में एक घटना हुई। घटना ऐसी थी कि पूरी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दरअसल एक कार ड्राइवर पुलिस के लिए फजीहत बन गया। जगुआर चलाने वाला शख्स अमीर था तो वह पुलिस पर अपनी दबंगई दिखा रहा था। बताया जा रहा है कि गाड़ी की कीमत 1 करोड़ के आसपास होगी। दरअसल इस रईस जादे से वहां मौजूद पुलिसवाले ने सिर्फ यही कहा था कि आप अपनी गाड़ी थोड़ी साइड कर लीजिए क्योंकि आपकी गाड़ी की वजह से जाम लग रहा है। लेकिन उसे पुलिसवाले की यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और उसने खूब हंगामा किया। यहां तक कि बिगड़ैल युवक ने एसपी तक को अपनी जेब में रखने की बात कह डाली। फिर गाड़ी सड़क पर छोड़कर वह चलता बना। चाबी फेंकते हुए बोला-गाड़ी भी कोठी भी खड़ी करके जाओगे।

आपको बता दें कि जीटी रोड से सेक्टर 11 की तरफ आने वाली सड़क पर राधा कृष्ण मंदिर , मिठाई की दुकान, मेडिकल व किराना स्टोर्स होने से शाम को खरीदारी करने वाले वाहनों की भीड़ रहती है। जिससे रोज यहां काफी ज्यादा ट्रैफिक होता है।

ऐसे ही उस दिन शाम को लाल रंग की एक जगुआर कार में सवार युवक सड़क पर ही खड़ी कर एक मिठाई की दुकान पर गया। जिससे ट्रैफिक जाम होने लगा। जिसके बाद मौके पर मौजूद पीसीआर में दो पुलिस वालों ने जाम होने की बात कहते हुए कहा कि कार सड़क की साइड लगा लीजिए। लेकिन उस शख्स ने कहा कि उसकी पत्नी एक दुकान पर सब्जी खरीद रही है। वह यहां गाड़ी नहीं हटा सकता। मौके पर जब पत्नी पहुंची और जब पत्नी ने मामले को सुलझाने की कोशिश की तो पति ने उसे भी चुप करा दिया। इस पर जब पुलिसकर्मियों ने कार मालिक को पहले गाड़ी हटाने या फिर चौकी इंचार्ज से बात करने को कहा तो वह तैश में आ गया। दोनों हेड कांस्टेबलों ने बताया कि युवक उन पर बुरी तरह भड़क गया। अनाप-शनाप बातें करते रहा और यहां तक कह दिया कि तुम्हारी क्या औकात है। पुलिस वाले ने कहा कि वह शख्स कह रहा था कि "तू कौन होता है गाड़ी हटवाने वाला। तेरे डीएसपी, एसपी व आईजी सब मुझे पहचानते हैं। बड़े अफसर मेरी जेब में हैं। तुझे महंगा पड़ेगा। ये ले गाड़ी की चाबी। मुझे नहीं चाहिए गाड़ी। कोठी पर आकर गाड़ी लगाएगा। माफी भी मांगनी पड़ेगी।' पुलिसकर्मियों की मानें तो आरोपी ने दावा किया कि कार एक विधायक की है और वह विधायक का नजदीकी है। इसी के चलते पहले भी घरेलू विवाद में वांछित रहा है और विधायक की सिफारिश पर बच गया। हालांकि आज वह विधायक का नाम लेने से बचता भी देखा गया।

Published on:
28 Nov 2017 04:28 pm