
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय मन की बात के तहत देश की जनता को संबोधित कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2019 की विदाई का पल हमारे सामने है। 3 दिन के अंदर यह साल विदाई ले लेगा। हम नए दशक में प्रवेश कर लेंगे। 21वींं सदी के तीसरे दशक में प्रवेश कर लेंगे। उन्होंने देश की जनता को नव वर्ष 2020 की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।
इस दशक के बारे में एक बात निश्चत है। 21वीं सदी में जन्म लेने वाले युवा देश के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। कोई इन्हें मिलेनियल्स के रूप में जानता है तो कुछ जेनरेशन जेड के रूप में पहचानते हैं। कुछ अलग करने का उसका ख्वाब रहा है। इसकी अपनी राय होती है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन दिनों युवा सिस्टम को पसंद करते है। हमारे देश के युवाओं को अराजतकता के प्रति नफरत है।
पीएम मोदी के मन की बात की महत्वपूर्ण बातें:
- मोदी ने परवीन फातिमा का जिक्र किया। वह करगिल की हैं, फिलहाल तमिलनाडु में सुपरवाइजर की नौकरी कर रही हैं। ऐसे ही फय्याज अहमद परेशानियों के घिरे थे। हिमायत से मदद मिली। आज पंजाब में नौकरी कर रहे हैं।
- जम्मू कश्मीर के हिमायत प्रोग्राम स्किल डिवेलपमेंट से जुड़ा है। जिनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई। इस कार्यक्रम के तहत 18 हजार लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है। हजारों नौकरी कर रहे हैं।
- 2022 आजादी के 75 साल पूरे होंगे। इससे पहले हमें देशवासियों के खून-पसीने से बनीं चीजों को इस्तेमाल को बढ़ावा देना चाहिए। 2022 तक स्थानीय उत्पादों पर बल दिया जाना चाहिए।
- मेरा सुझाव है कि स्थानीय स्तर पर बने सामान को प्रोत्साहन दिया जाए। लोकल उत्पादों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। गांधी ने भी आत्मनिर्भर बने का यही रास्ता दिखाया था।
- मोदी ने यूपी फूलपुर का भी जिक्र किया। वहां महिलाओं ने स्वंय सहयाता ग्रुप के साथ जुड़कर चप्पल बनानी सीखी और पैरों में चुभे मजबूरी के कांटे को निकाल फेंका। ये सभी महिलाएं आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। अब स्थिति सुधरी।
- मोदी ने बिहार के पश्चिम चंपारण भैरवगंज हेल्थ सेंटर की बात बताई। इसमें मुफ्त चेकअप के लिए भीड़ लग गई थी। वहां के आर स्कूल के पूर्व छात्रों ने इस कैंप को लगाया था। वे सभी बैच 1995 बैच के थे। मोदी ने इसे अच्छा कदम बताया।
- मोदी ने एल्युमिनाई मीट के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि कोई-कोई एल्युमिनाई मीट खास बन जाती है।
- विवेकानंद के अनुसार आपका भविष्य इसपर निर्भर करता है कि आप युवा रहते क्या करते हैं।
- पीएम मोदी ने सबसे पहले नए साल के लिए सभी को अग्रिम बधाई दी। हमारी ये पीढ़ी बहुत की प्रतिभाशाली है। कुछ नया करना चाहते है। खासकर भारत के युवाओं को देखते हैं तो वे सिस्टम को पसंद करते हैं।
- कई सिस्टम सही से काम न करे तो वे बेचैन हो जाते हैं और सवाल भी करते हैं, जिसे में अच्छा मानता हूं। नई पीढ़ी अराजकता को पसंद नहीं करते।