विविध भारत

महाराष्ट्र में भी मरकज जैसा मामला, हिरासत में लिए गए 10 लोग

कोरोना वायरस ( coronavirus ) को लेकर तेजी से बढ़ रहा है खौफ महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के अहमदनगर ( Ahmednagar ) में मरकज जैसा मामला हिरासत में लिए गए 10 लोगों का होगा कोरोना टेस्ट

less than 1 minute read

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) को लेकर पूरी दुनिया में खौफ बढ़ता जा रहा है। भारत ( India ) भी इससे अछूता नहीं है। देश में तेजी से कोरोना संक्रमितों का मामाला बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच चुका है। जबकि, 32 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच महाराष्ट्र ( Maharashtra ) से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जिसने सनसनी मचा दी है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के अहमदनगर ( Ahmednagar ) में भी निजामुद्दीन स्थित तबलीग जमात के मरकज जैसा मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि अहमदनगर जिले के नेवासा पुलिस थाने में मरकज मस्जिद के ट्रस्ट के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विदेश से आए 10 लोगों को मस्जिद में छिपाकर रखने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लेकर सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने सेक्शन 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का यह भी कहना है कि इसके अलावा तबलीग जमात के मरकज से उनका कोई संबंध था क्या, इसकी भी जांच अभी चल रही है। यहां आपको बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीग जमात के मरकज का कोरोना कनेक्शन सामने आने के बाद से हड़कंप मच हुआ। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, अन्य शहरों में भी मरकज में आए लोगों की तलाश शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि मकरज में आने वाले सभी लोगों को लताश कर क्वारंटाइन किया जा रहा है।

Updated on:
31 Mar 2020 06:55 pm
Published on:
31 Mar 2020 05:31 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश