विविध भारत

मुंबईः अंधेरी की कमर्शियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, अब तक 13 को बाहर निकाला

देश के बड़े शहरों में भीषण आग से मचा कोहराम मुंबई के अंधेरी इलाके में लगी आग सूरत के टैक्सटाइल मार्केट में आग से हाहाकार
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Oct 2019, 3:31 PM IST
0040.jpg

नई दिल्ली। सोमवार का दिन देश के दो इलाकों के लिए बुरी खबर लेकर आया। त्योहार नजदीक है लेकिन दो बड़े हादसों ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। माया नगर मुंबई के अंधेरी इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने की खबर है। ये एक इमारत की 11वीं मंजिल पर लगी है।

बताया जा रहा है इस इमारत में कई लोग फंसे हुए हैं। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। अब तक यहां से 13 लोगों बाहर निकाल लिया गया है।

मुंबई के अंधेरी इलाके में कमर्शियल बिल्डिंग आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि इस धुआं आस-पास के इलाकों से भी देखा जा सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।

उधर..गुजरात की सिल्क सिटी सूरत की टैक्सटाइल मार्केट में भी आग लगने की खबर ने कोहराम मचा दिया है। आस-पास के पूरे इलाके को आग लगने के बाद खाली करवा दिया गया है।
हालांकि आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। आग लगने की खबर सुनते ही मार्केट में अफरातफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।
बताया जा रहा है कि एसी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई. जिसके बाद चारों ओर धुआं ही धुआं फैल गया। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गई हैं। आग को बुझाने का काम जारी है।

Updated on:
14 Oct 2019, 3:31 PM IST
Published on: