विविध भारत

#MeToo: बॉलीवुड से एक ओर बड़े चेहरे का नाम आया सामने, फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई पर लगा रेप का आरोप

बॉलीवुड में राजकपूर के बाद दूसरे बड़े शोमैन के तौर पर जाने जाने वाले सुभाष घई पर महिला के साथ शोषण के आरोप लगे हैं।

2 min read
Oct 11, 2018
#MeToo campaign: फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई पर महिला ने नशा देकर रेप करने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। #Mee Too कैंपने के तहत दई दिग्गज के नाम शोषण के घेरे में आ गए हैं। ताजा मामले में एक और चौंकाने वाला नाम इस कड़ी में जुड़ गया है। बॉलीवुड में राजकपूर के बाद दूसरे बड़े शोमैन के तौर पर जाने जाने वाले सुभाष घई पर महिला के साथ शोषण के आरोप लगे हैं। यह आरोप उनकी कंपनी की पूर्व महिला कर्मचारी ने लगाया है। महिला ने खुलासा करते हुए बताया कि सुभाष घई ने पहले उसे नशीला पदार्थ खिलाया और फिर एक होटल में ले जाकर उसका रेप किया।

सोशल मीडिया पर बयान की आप बीती

आपको बता दें कि इस बाबात लेखक महिमा कुकरेजा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि पीड़िता ने उनके साथ अपनी आपबीती साझा की है। पोस्ट के मुताबिक आरोप लगाने वाली महिला उस दौरान सुभाष घई के साथ एक फिल्म प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी। सभाष घई ने महिला को मेंटर करने का वादा किया था। महिला का कहना है कि उस दौरान वह बहुत यंग थी और खुद को साबित करना चाहती थी कि वह एक अच्छी डायरेक्टर बन सकती है। आगे पोस्ट में लिखा गया है कि काम के लिए महिला को देर रात तक अक्सर रुकना पड़ता था। इस बीच सुभाष घई धीरे-धीरे उनके करीब आते चले गए। कई बार तो उन्हें उनका घर छोडने भी जाते थे। इस बीच वे उन्हें गंदी हरकतों से छूते थे। देर तक गले लगाकर रखते थे। एक दिन अचानक सुभाष घई ने उन्हें अपने बेडरूम में बुलाया, जहां पर वे काम के लिए रूकते थे। वे कहा करते थे कि इसी जगह पर अभिनेत्रियों को स्क्रिप्ट सेशन के लिए बुलाते हैं। जब वह वहां पहुंची तो सुभाष घई ने उनसे सहानुभूति जीतने की कोशिश की और उनकी गोद में अपना सिर रख लिया। इसके बाद वह किस करने की कोशिश करने लगे। महिला घबराकर वहां से तुरंत चली गई। हालांकि उन्होंने इस बीच उस प्रोजेक्ट को नहीं छोड़ा लेकिन उन्हें यह पता लग गया था कि उसके अलावे भी कई लड़कियों के साथ वे ऐसा कर चुके हैं। पोस्ट में आगे बताया गया है कि एक दिन रिकॉर्डिंग में देर हो गई तो सुभाष घई ने रास्ते में ही शराब पीने का प्लान बनाया। महिला को भी ड्रिंक दी गई। इसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। कुछ देर बाद वह जब नशे में बहोश हो गई तो उसे एक होटल में ले जाया गया औऱ फिर उनके साथ रेप किया। नशे की हालत में होने के कारण वह भाग नहीं पाई। जब सुबह हुई और वह उठी तो उसे लगा कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। नाश्ता करने के दौरान उन्हें सोफे में खून के धब्बे नजर आए तो वह समझ गई कि उनका रेप किया गया है। बाद में सुभाष घई ने उनको घर छोड़ दिया। इसके बाद सुभाष घई के ऑफिस से उनको फोन आया कि यदि वह पूरे महीने ऑफिस नहीं आएगी तो उनको सैलरी नहीं दी जाएगी। इसके बाद पीड़िता ने एक हफ्ते तक नौकरी की और फिर रिजाइन कर दिया। इस घटना के बाद कभी भी सुभाष घई से न तो पीड़िता की मुलाकात हुई और न हीं कोई बातचीत।

ये भी पढ़ें

#MeToo: यौन दुर्व्यहार के आरोपों में घिरे केंद्री मंत्री एम जे अकबर से माकपा ने मांगा इस्तीफा
Published on:
11 Oct 2018 09:16 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?