विविध भारत

Monsoon 2020: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

-Weather Forecast: चक्रवात निसर्ग ( Cyclone Nisarga ) के टकराने के बाद मानसून ( Monsoon 2020 ) ने रफ्तार पकड़ ली है।-मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों के करीब मानसून पहुंच गया और अब जल्द ही दस्तक दे सकता है।-मौसम विभाग ( IMD Forecast ) के मुताबिक, आगामी दो से तीन दिन में कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

2 min read
monsoon 2020 active soon imd heavy rain alert weather forecast
Monsoon 2020: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, देश के 6 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली।
Weather forecast चक्रवात निसर्ग ( Cyclone Nisarga ) के टकराने के बाद मानसून ( Monsoon 2020 ) ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों के करीब मानसून पहुंच गया और अब जल्द ही दस्तक दे सकता है। रविवार को दिल्ली ( Delhi Weather Report ) समेत कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह बारिश ( Rain ) के बाद दिनभर तेज हवाओं का दौर जारी रहा। जिसकी वजह से तपन में कमी हुई है। दिल्ली में तापमान 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ( IMD Forecast ) के मुताबिक, आगामी दो से तीन दिन में कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी ( Rain Alert )
स्काईमेट के अनुसार, बिहार और इससे सटे उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। जिसके चलते अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं।

कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और गुजरात क्षेत्र में मध्यम बारिश संभव है। मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी भागों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश हो सकती है।

तेजी से बढ़ रहा मानसून ( Monsoon 2020 Date )
बता दें कि तूफान अम्फान 20 मई को पश्चिम बंगाल के तट से टकराया था। इसके बाद अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ 3 जून को मुंबई के दक्षिण से होते हुए महाराष्ट्र को पार कर आगे बढ़ा। इसी दौरान अरब सागर में उथल-पुथल के चलते केरल समेत पश्चिमी तटों पर मानसून आगे बढ़ रहा था। मानसून मुंबई समेत महाराष्ट्र, तेलंगना, आंध्र प्रदेश को पार करते हुए ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में दस्तक देगा। संभावना है कि 15 जून के आसपास ही दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वोत्तर भारत को पार करते हुए बिहार और झारखंड में पहुँच जाएगा।

Updated on:
08 Jun 2020 09:51 am
Published on:
08 Jun 2020 09:47 am