विविध भारत

मौसम अपडेटः ओडिशा में तितली से 52 की मौत, 2200 करोड़ रु. के नुसान का अनुमान

अगले 48 घंटे कश्मीर से लेकर राजस्थान तक कई राज्यों में बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2018, 2:27 PM IST
monsoon
मौसम अपडेटः अगले 48 घंटे कश्मीर से लेकर राजस्थान तक कई राज्यों में बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात तूफान तितली ने ओडिशा और आंध्रप्रदेश में अपना रोद्र रूप दिखाया। तितली कमजोर जरूर पड़ा है लेकिन उसका खतरा अब भी टला नहीं है। उधर...पश्चिम विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के चलते उत्तर भारत में मौसम के मिजाज बदलेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक ये बदलाव साफ तौर पर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कई प्रदेशों में देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि तितली के अलावा अरब सगर में कम दबाव के चलते उठा चक्रवात लुबान ज्यादा असर नहीं दिखा पाया। उठने के कुछ समय बाद ही ये कमजोर पड़ गया। उधर..ओडिशा में तितली तूफान के चलते अब तक 52 लोगों की मौत की खबर है। जबकि इस तूफान से करीब 2200 करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।


अगले 48 घंटे इन इलाकों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे देश के कई राज्यों में अच्छी बारिश के आसार हैं। ऐसा पश्चिम विक्षोभ बनने के कारण हो रहा है। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर समेत जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजजा बिगड़ सकता है।

द. भारत के इन इलाकों में बारिश के आसार
भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज भी बीते दो दिनों की तरह ही जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में तेज गरज के साथ भारी बारिश होने के आसार बने हैं। वहीं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत की बात करें तो आज यहां आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गर्इ है। रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के दक्षिण में आंतरिक इलाके, केरल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के कुछ स्थानों पर बारिश की आशंका है। बादल गरजने के साथ बिजली चमकेगी।

कर्नाटक से मिजोरम तक झमाझम बारिश
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बीते दिन भी केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश के तटीय इलाकों, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह और जम्मू एवं कश्मीर में अधिकांश जगहों पर भारी बारिश हुर्इ। इसके अलावा असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में भी कर्इ इलाके भारी बारिश से सराबोर रहे।


मौसम में नमी के चलते बढ़ रही ठंडक
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश और हवाओं में नमी के चलते कुछ जगहों पर मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। हालांकि इसके बावजूद कुछ इलाके ऐसे हैं जहां अब भी धूप और गर्मी से बुरा हाल है। बीते दिन के मौसम के मिजाज की बात करें तो देश में सबसे गर्म इलाका गुजरात का भुज रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश का मांडला देश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Updated on:
17 Oct 2018, 2:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अक्षय ऊर्जा पकड़ रही रफ्तार, बैटरी उत्पादन में भारत पिछड़ा

राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

एनडीडीबी और डेयरी सर्विसेज को वैश्विक सम्मान,न्यूजीलैंड में आइडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में जीते तीन पुरस्कार

IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Koria Bee Attack: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती