विविध भारत

बारिश से जगह-जगह तबाही, उत्तराखंड समेत पूर्वोत्तर में लैंडस्लाइड से बढ़ी मुसीबत

Monsoon in India उत्तराखंड में Landslide से बढ़ी परेशानी Heavy Rainfall के चलते मणिपुर, असम में बेहाल जिंदगी

2 min read

नई दिल्ली। देशभर में मानसून ( monsoon in india )अपने शबाब पर है। शनिवार को देश के कई इलाकों में जोरदार बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। पहाडी इलाकों से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक लैंडस्लाइड (भूस्खलन) की घटनाओं ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है।

उत्तराखंड के मसूरी में शनिवार सुबह भूस्खलन ( landslide )से मुश्किलें बढ़ गईं। देहरादून-मसूरी मार्ग हुए इस भूस्खलन से रास्ता ब्लॉक हो गया है। इस तरह पूर्वोत्तर राज्यों में मणिपुर और असम में भी भारी बारिश ( heavy rainfall )के कारण स्थिति काफी बिगड़ गई है।

देहरादून में शनिवार सुबह से ही मौसम खराब हो गया। डोईवाला में सुबह आठ बजे से लगातार बारिश हो रही है। जिससे क्षेत्र की नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। भारी बारिश के कारण जल भराव की स्थिति पैदा हो गई।
राजधानी समेत प्रदेश के सात जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

देहरादून जिले के सभी स्कूल बंद किए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है।

दून के अलावा नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, हरिद्वार और पौड़ी में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।

आज तड़के मसूरी देहरादून मार्ग पर आईटीबीपी मुख्य गेट के पास भूस्खलन हुआ। सड़क पर बड़े बोल्डर गिर गए हैं। जिन्हें जेसीबी से तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। चंपावत जिले में पांच सड़क मार्ग बंद हैं।
बागेश्वर जिले में आठ सड़कों पर मलबा आने से आवागमन बाधित हो गया है। साथ ही टिहरी जिले में भी आठ सड़कों पर लोगों की आवाजाही बंद है।

णिपुर में मार्ग बंद

पूर्वोत्तर राज्य में इंफाल-सिलचर मार्ग पर भूस्खलन के बाद हालात काफी बिगड़ गए हैं। लैंडस्लाड के चलते वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। वहीं कई इलाकों में भारी बारिश के चलते सड़कों पर जल भराव की स्थिति बनी हुई है।

असम में भी कुदरत का कहर
पहले बारिश से बेहाल असम में शनिवार को भी जोरदार बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। कई क्षेत्रों में सड़कें पूरी तरह पानी में डूब चुकी हैं। स्कूल, कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।

Updated on:
27 Jul 2019 07:00 pm
Published on:
27 Jul 2019 05:25 pm
Also Read
View All
Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा