विविध भारत

मौसम अपडेटः उत्तर-पूर्वी मानसून देगा दस्तक, इन राज्यों में बारिश के साथ चलेंगी ठंडी हवाएं

दक्षिण-पश्चिम मानसून के अलविदा करने के बाद अब उत्तर-पूर्वी मानसून देगा दस्तक। भारी बारिश के साथ कई इलाकों में चलेंगे ठंडी हवाएं...

2 min read
मौसम अपडेटः उत्तर-पूर्वी मानसून देगा दस्तक, इन राज्यों में बारिश के साथ चलेंगे ठंडी हवाएं

नई दिल्ली। देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगभग पूरे देश से चला जाएगा। वहीं दूसरी ओर उत्तर-पूर्वी मानसून दस्तक देने के लिए तैयार है। उत्तर-पूर्वी मानसून को शीत मानसून भी कहते हैं। इसके गुजरने पर हवाएं ठंडी चलेंगी और सर्दी बढ़ेगी। इस दौरान दक्षिण प्रायद्विपीय भारत में मौसम बिगड़ा रहेगा। यहां लगातार 1 से 2 दिन तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

हिमाचल में अगले दो दिन होगी बर्फबारी
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिन हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि अधिकांश इलाकों में बुधवार को मौसम साफ रहा। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। केलांग में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान बरठीं में 32.4 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 और 19 अक्तूबर को मैदानी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों में गर्जन के साथ बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर कुछ स्थानों पर बारिश होगी। प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।

तूफान की भी आशंका
ऑल इंडिया वेदर वार्निंग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक आज दक्षिण प्रायद्विपीय में तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी और लक्षद्वीप में भी आज हालात गंभीर रहेंगे। यहां बिजली कड़कने के साथ हवाएं काफी तेज चलेंगी। कुछ स्थानों पर तूफान की भी आशंका जतार्इ गर्इ है।


दक्षिणी इलाकों में हुई बारिश
देश के दक्षिणी इलाकों में बुधवार को खासी बारिश हुई। केरल, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश हुर्इ। वहीं एक दिन पहले के तापमान पर नजर डालें तो देश में सबसे गर्म इलाका सौराष्ट्र और कच्छ का सुरेंद्रनगर इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश का झांसी देश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें

मौसम अपडेटः ओडिशा में तितली से 52 की मौत, 2200 करोड़ रु. के नुसान का अनुमान
Updated on:
18 Oct 2018 08:35 am
Published on:
18 Oct 2018 07:50 am
Also Read
View All
Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश

Huge fire in Ambikapur: गैस वेल्डिंग सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग, 5 लाख लीटर पानी की हुई खपत, 19 घर कराए गए खाली

Ambikapur Nigam Budget: महापौर ने पेश किया 5.79 अरब का बजट, शहर में 100 करोड़ से बनेगा गोल बाजार, 7 सदस्यीय टीम करेगी अग्निकांड की जांच

आयरन डोम से भी आगे: भारत बना रहा 3-लेयर आसमानी कवच