
नई दिल्ली। देश की आर्थिक नगरी मुंबई मौसम की मार से उबर नहीं पा रही है। शुक्रवार रात एक बार फिर हुई भारी बारिश ने मुंबई में हालात असामान्य कर दिए। भारी बारिश की वजह से सड़कों व कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए।
मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही मुंबई ( mumbai rains ) व उससे सटे इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश से सबसे बुरी स्थिति महाराष्ट्र के पालघर की है। यहां सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं हैं और घर पूरी तरह से पानी में समा गए हैं।
भारी बारिश ( Mumbai Rains ) की संभावना को देखते हुए पालघर के जिलाधिकारी कैलाश शिंद ने शनिवार को जिले के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है। पालघर के अलावा ठाणे में आज सरकारी स्कूल बंद रखे गए हैं। मुंबई का मलाड इलाका भी पूरी तरह से जलमग्न हो गया है।
इन इलाकों में भारी बारिश ( Mumbai Rains ) की संभावना
मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और ठाणे के आलावा उत्तर कोंकण क्षेत्र।
मुंबई एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट्स रद्द
मुंबई में भारी बारिश ( Mumbai Rains ) के बाद असामान्य हुए हालातों की वजह से मुंबई एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। जबकि अंधेरी मुंबई इलाके में वॉटर लॉगिंग के कारण अंधेरी सबवे अस्थाई रूप से बंद रखा गया है।