विविध भारत

बिहार: गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल, मुस्लिम महिलाएं बनाती हैं छठ के लिए चूल्हे

मजहबों के बीच की दूनियां मिटाता है छठ का पर्व छठ का प्रसाद बनाने के लिए प्रयोग होने वाले चूल्हे बनाती हैं मुस्लिम महिलाएं

2 min read

नई दिल्ली। सूर्योपासना का महापर्व छठ ना केवल लोक आस्था का पर्व है, बल्कि इस पर्व में मजहबों के बीच दूरियां भी मिट जाती हैं। बिहार में छठ पर्व के लिए जिस चूल्हे पर छठव्रती प्रसाद बनाती हैं, वह मुस्लिम परिवारों का बनाया होता है। यही नहीं, कई जिलों में मुस्लिम महिलाएं भी छठ पर्व करती हैं।

पटना के कई मुहल्ले की मुस्लिम महिलाएं छठ पर्व से एक पखवाड़े पहले से ही छठ के लिए चूल्हा तैयार करने में जुट जाती हैं। चूल्हे के लिए मिट्टी गंगा तट से लाई जाती है। इस मिट्टी से कंकड़-पत्थर निकालकर इसमें भूसा और पानी डालकर गूंथा जाता है। मिट्टी के इस लोंदे से चूल्हे तैयार किए जाते हैं।

बता दें कि जिस मुस्लिम परिवार की महिलाएं ये चूल्हे बनाती हैं, उनके घर में एक महीना पहले से ही मांस और लहसुन-प्याज खाना बंद कर दिया जाता है। उज्ज्वला योजना के बावजूद गांवों में मिट्टी के चूल्हे सभी घरों में बनाकर रखे जाते हैं। लेकिन पटना में ऐसा नहीं होता। यहां के लोगों को छठ पर्व में मिट्टी का चूल्हा खरीदना पड़ता है।

पटना के वीरचंद पटेल मार्ग में मिट्टी के चूल्हे बनाकर बेचने वाली सनिजा खातून ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'मेरे ससुर भी यह काम किया करते थे। मेरे घर में यह काम 40 साल से हो रहा है। ससुर के इंतकाल के बाद हमलोग छठ पर्व के लिए चूल्हे बनाते हैं।'

पटना के आर ब्लॉक मुहल्ले में रहने वाले महताब ने कहा कि इस बार चूल्हा बनाने वालों को मिट्टी जुटाने में बड़ी दिक्कत हुई, क्योंकि पुनपुन, गंगा और सोन नदी में बाढ़ की वजह से मिट्टी आसानी से नहीं मिल पाई।

यह भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर को वैचारिक कारणों से बांटा गया : मनीष तिवारी
उन्होंने कहा, 'बाढ़ की वजह से मिट्टी दलदली हो गई, इसलिए मिट्टी मिलने में समस्या हुई। यही वजह है कि इस साल कम चूल्हे बन पाए। किल्लत की वजह से इस बार चूल्हे की कीमत बढ़ गई है।'

Updated on:
31 Oct 2019 08:35 pm
Published on:
31 Oct 2019 07:39 pm
Also Read
View All
Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा