विविध भारत

500 और 2000 रुपये के असली नोट की पहचान ऐसे करें

जनता को सतर्कता के लिए खास बदलाव को जानना चाहिए।

2 min read
Nov 10, 2016
2000 rupee note
नई दिल्ली. 500 और 2000 रुपये के नए नोट पुराने नोट की तुलना में बिल्कुल अलग हैं। इनमें कई सारे बदलाव किए गए हैं। जानकारों का कहना है कि इनके नकली नोट बाजार में आसानी से नहीं आएंगे लेकिन जनता को सतर्कता के लिए इनके खास बदलाव को जानना चाहिए।


2000 के नए नोट का बेस कलर मैजेंटा है। इसका साइज 66 मिमी गुणा 166 मिमी है। नोट के फ्रंट पर महात्मा गांधी और पीछे की तरफ मंगलयान की तस्वीर लगी है। वहीं 500 के नए नोटों के रंग, थीम, डिजाइन और सिक्योरिटी फीचर्स अलग हैं। 500 के नए नोट का आकार 63 मिमी गुणा 150 मिमी है। यह नए कलर में है जो स्टोन ग्रे है। इसके पीछे दिल्ली का लाल किला छपा है। स्वच्छ भारत अभियान का लोगो भी लगा हुआ है। यही नहीं, 500 और 2000 के नए नोट नेत्रहीनों को भी ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। ये उनके लिए भी काफी सुविधाजनक हैं।

2000 के नोट को इन 11 बिंदुओं से समझें

- नोट को लाइट के सामने रखने पर 2000 लिखा दिखेगा।
- आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखने पर 2000 लिखा दिखाई देगा।
- देवनागरी में 2000 लिखा दिखेगा।
- सेंटर में महात्मा गांधी की तस्वीर है।
- छोटे-छोटे अक्षरों में और 2000 लिखा है।
- सिक्योरिटी थ्रेड है इस पर भारत, और 2000 लिखा है। हल्के से मोड़ने पर इस थ्रेड का कलर हरा से नीला हो जाता है।
- गारंटी क्लॉज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ है।
- यहां महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप (2000) वाटरमार्क है।
- ऊपर में सबसे बाईं तरफ और नीचे में सबसे दाहिने तरफ लिखे नंबर बाएं से दाएं तरफ बड़े होते जाते हैं।
- यहां लिखे नंबर 2000 का रंग बदलता है। इसका कलर हरा से नीला हो जाता है।
- दाहिनी तरफ अशोक स्तम्भ है।

नेत्रहीन ऐसे समझेंगे

- महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तम्भ के प्रतीक, ब्लीड लाइन और पहचान चिन्ह खुरदरे से हैं।
- दाहिनी तरफ आयताकार बॉक्स जिसमें 2000 लिखा है।
- दाहिनी और बाईं तरफ सात ब्लीड लाइंस हैं जो खुरदरे हैं।
- पीछे की ओर नोट की प्रिंटिंग का साल लिखा हुआ है।
- स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो।
- सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल।

ऐसे पहचानें 500 के असली नए नोट

- नोट को लाइट के सामने रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा।
- आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा।
- देवनागरी में 500 लिखा दिखेगा।
- पुराने नोट की तुलना में महात्मा गांधी की तस्वीर का ओरिएंटेशन और पोजिशन थोड़ा अलग है।
- नोट को हल्का से मोडऩे पर सिक्योरिटी थ्रीड का कलर हरा से नीला हो जाता है।
- पुराने नोट की तुलना में गारंटी क्लॉज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो अब दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है।
Published on:
10 Nov 2016 02:17 pm
Also Read
View All