विविध भारत

जब एनडी तिवारी का आया था आपत्तिजनक वीडियो सामने, राजभवन में लेटे थे तीन महिलाओं संग

एनडी तिवारी ने 93 साल की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली।

2 min read
Oct 18, 2018
ND Tiwari

नई दिल्ली। हिंदुस्तान की सियासत के दिग्गज नेताओं में से एक नारायण दत्त तिवारी का 93 साल की उम्र में आज निधन हो गया। यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी ने गुरुवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। कांग्रेस नेता एनडी तिवारी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। गुरुवार को अपने जन्मदिन के दिन ही एनडी तिवारी ने अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि एनडी तिवारी भारतीय राजनीति के इकलौते ऐसे नेता थे जो दो राज्यों के मुख्यमंत्री रहे। वो पहले उत्तरप्रदेश और बाद में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे थे।

1952 में हुई राजनीतिक जीवन की शुरुआत

उनके निधन के बाद पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर शोक प्रकट किया है। एनडी तिवारी भारतीय राजनीति के वो नेता रहे जिन्हें उनकी उपलब्धियों के साथ-साथ विवादों में फंसने की वजह से भी सुर्खियों में रहे। एनडी तिवारी कई बार अपने राजनीतिक करियर बड़े-बड़े विवादों से घिरे थे। एनडी तिवारी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1952 से की थी, जब वो समाजवादी पार्टी के टिकट पर नैनिताल से चुनाव लड़े थे और विधायक बने थे।

एनडी तिवारी से जुड़े कुछ बड़े विवाद

- राजभवन में महिलाओं के साथ लेटने का आरोप

भारतीय राजनीति में एनडी तिवारी की छवि उस दिन खराब हुई, जब आंध्र प्रदेश के एक न्यूज चैनल ने एनडी तिवारी का एक वीडियो अपने चैनल पर चलाया, जिसमें कथित रूप से एनडी तिवारी राजभवन में तीन महिलाओं संग लेटे थे। इस घटना की भी जांच पड़ताल हुई। एनडी तिवारी ने भी माफी मांग ली। हालांकि उन्होंने कहा कि यह विपक्ष की साजिश है। उनको फंसाया गया है। उस दौर में एनडी तिवारी का यह मामला काफी गरमाया हुआ था।

- जैविक पिता होने के मामला

एनडी तिवारी के विवादों में फंसने की जब बात होती है तो सबसे पहले उनके जैविक पिता होने की चर्चाएं होती हैं। साल 2008 में रोहित शेखर ने पितृ्त्व वाद दायर करते हुए दावा किया कि एनडी तिवारी उनके जैविक पिता है। इसके बाद कोर्ट ने डीएनए टेस्ट करवाया। डीएनए टेस्ट रोहित का दावा सही साबित हुआ और तिवारी रोहित के पिता निकले। इसके बाद साल 2014 में एनडी तिवारी ने रोहित को अपने बेटा मान लिया। 22 मई 2014 को उन्होंने रोहित की मां उज्जवला से शादी भी रचा ली।

- कार्यक्रम के दौरान महिला के साथ किया था जबरन डांस

बात करीब 3 साल पहले की है जब एनडी तिवारी एक कार्यक्रम में महिला के साथ जबरन डांस करते हुए कैमरे में कैद हो गए थे। मौका था लखनऊ में शहीदों के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम का, जिसमें एनडी तिवारी भी शिरकत करने पहुंचे थे। जैसे ही कार्यक्रम में गाने बजने शुरू हुए उनका दिल मचल उठा। वह मंच पर चढ़ गए और 'कदम-कदम बढ़ाए खुशी के गीत गाए जा...' गाने पर झूमने लगे। हद तो तब हो गई जब उन्होंने सामने खड़ी महिला एंकर को पकड़ लिया और उसके कंधे को सहारा बनाकर डांस करने लगे। पास खड़े लोग उनकी इस हरकत पर काफी चौंक गए थे।

Published on:
18 Oct 2018 05:59 pm
Also Read
View All
Car accident: नेशनल हाइवे पर ट्रक से जा भिड़ीं 2 कार, दोनों के उड़ गए परखच्चे, हादसे में 7 घायलों में 6 की हालत गंभीर

Fine on Private school: बच्चे को एडमिशन नहीं देने वाले स्वरंग किड्स एकेडमी पर DEO ने ठोंका 1 लाख का जुर्माना, स्कूल का संचालन भी स्थगित

SDM car accident: सडक़ हादसे में एसडीएम, 2 आरक्षक समेत 4 घायल, घर में घुसकर पलट गई तेज रफ्तार कार

Private schools: शहर के इन 2 निजी स्कूलों पर छात्रों से वसूली गई फीस का 50 प्रतिशत लगेगा जुर्माना! अभिभावकों ने की थी ये शिकायतें

No admission case: सरगुजिहा बोली बोलने वाले बच्चे को नहीं दिया एडमिशन, डीईओ ने भेजा नोटिस, लिखा- क्यों न आपकी संस्था स्थायी रूप से बंद कर दें?