विविध भारत

बोले नीतीश कुमार- मुझे अटल बिहारी वाजपेयी से हमेशा खास प्यार मिला

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की बिगड़ती हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान उन्हें जल्द से जल्द स्वस्थ करें।
2 min read
Aug 16, 2018
nitish
बोले नीतीश कुमार- मुझे अटल बिहारी वाजपेयी से हमेशा खास प्यार मिला

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का स्वास्थ्य बेहद नाजुक बना हुआ है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि जल्द से जल्द उनके स्वास्थ्य में सुधार हो। बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद खराब है। एम्स में उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। उनसे मिलने वालों का एम्स में तांता लगा हुआ है। उन्हें देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स पहुंचे हैं।

मुझे अटल जी से खास प्यार मिला

नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से हमेशा अटल जी से खास प्यार और मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। उनसे सार्वजनिक जीवन की बारीकियों को समझने का मौका मिला। वह मेरे लिए अभिभावक समान हैं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं, भाजपा नेता सुशील मोदी ने भी वाजपेयी के जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

अटल जी के साथ काम करना मेरा सौभाग्य

पटनायक ने कहा कि आपको शायद याद होगा मैं उनकी सरकार में दो सालों तक कैबिनेट मंत्री था। उनकी स्वास्थ्य के बारे में सुनना काफी तकलीफदेह है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी महान नेता हैं और उनके साथ काम करना मेरा सौभाग्य रहा।

कई दिग्गज देता पहुंचे एम्स

पीएम के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा , लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन समेत कई वरिष्ठ नेता एम्स में मौजूद हैं। वहीं कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी दिल्ली पहुंच गए हैं। ममता बनर्जी चंद्रबाबू नायडू भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। बता दें कि आज सीएम अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है। अटल बिहारी वाजपेयी की बिगड़ती हालत को देखते हुए केजरीवाल ने जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

Published on:
16 Aug 2018 05:52 pm