विविध भारत

एलएसी पर सेना की तैनाती नहीं होगी कम: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा, एलएसी गतिरोध पर चीन के साथ बातचीत का कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला है, यथास्थिति बनी हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Dec 2020, 7:58 AM IST
Rajnath Singh
Rajnath Singh

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच अभी तक की हुई सभी बातचीत में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकल सका है। वैसे ही यथास्थिति बनी हुई है, जो पिछले कुछ महीनों पहले थी। ऐसे में भारत एलएसी से अपनी सेना को नहीं हटा सकता है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्थिति को पूरी तरह से स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत और चीन के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। सैन्य स्तर पर अगले दौर की वार्ता होगी जो कभी भी हो सकती है। लेकिन अभी तक कोई सार्थक परिणाम नहीं आया है और यथास्थिति है। मुझे नहीं लगता कि यथास्थिति सकारात्मक विकास है।

भारत-चीन गतिरोध पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि अगर यथास्थिति बनी रहती है, तो यह स्वाभाविक है कि सेना की तैनाती को कैसे कम किया जा सकता है। उन्होंने साफ कर दिया है कि भारत एलएसी पर से अपनी सेना को कम नहीं करेगा। हमें इस बात की भी जानकारी है कि चीन भी अपनी सेना को वहां से नहीं हटाने वाला है। हमारी अपेक्षा आने वाले दिनों में चीन के साथ होने वाली वार्ता के सकारात्मक परिणाम होंगे।

Published on: