विविध भारत

श्रीनगर: 29वीं बटालियन पर आतंकी हमला, एक जवान जख्मी

पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर में लगातार आतंकी हमले जारी है। ईद के पावन मौके पर भी कश्मीर को लहूलुहान किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2018, 4:06 PM IST
jawan injured in srinagar
श्रीनगर: 29वीं बटालियन पर आतंकी हमला, एक जवान जख्मी

श्रीनगर: ईद के पावन मौके पर भी आतंकियों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। शनिवार को नौसेरा सेक्टर में आतंकी हमले में जहां एक जवान शहीद हो गया वहीं श्रीनगर के पंथा चौक पर सीआरपीएफ की 29वीं बटालियन पर आतंकी हमला किया गया । आतंकी ने सेना की 29वीं बटालियन पर फायरिंग की जिसमें एक जवान घायल हो गया। जख्मी जवान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में पुलिस की तैनाती की गई है।

एक जवान शहीद

इससे पहले जम्मू कश्मीर के सटे सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की ओर से शनिवार तड़के लगातर गोलीबारी की गई। नौशेरा सेक्टर के लाम इलाके में पाक की ओर से की गई फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान का नाम विकास गुरंग है। वहीं अरनिया सेक्टर में सुबह आठ बजे से ही पाक रेंजर सीजफायर तोड़ रहे हैं। सीमा पर तैनात जवानों ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जमकर गोली और बम बरसाए गए हैं।

ईद के मौके पर पत्थरबाजी

वहीं दूसरी ओर घाटी ने नमाज के बाद पथराव किए गए। दक्षिण-कश्मीर के अनंतनाग में पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाए। जानकारी के मुताबिक, ईद की नमाज होने के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सुरक्षाबलों और पत्थरबाजों के बीच हिंसक झड़प भी हुईं। इस झड़प के दौरान सुरक्षाबलों ने पत्थरबाजों पर आंसू गैस के गोले भी दागे हैं। इस पत्थरबाजी में कई स्थानीय लोगों के घायल हुए हैं।बताया जा रहा है कि पत्थरबाजों ने पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंड़े भी लहराए हैं।

दो पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

सांबा से दो पाकिस्तानी गिरफ्तार सांबा सेक्टर में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यहां बीएसएफ ने दो पाकिस्तानी नागरिकों के संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया है। जिसमें एक की उम्र 31 साल और दूसरे की करीब 22 साल बताई जा रही है। बीएसएफ ने दोनों से सख्ती से पूछताछ कर रही है कि ईद के मौके पर वो कश्मीर में कैसे घुस गए।

Published on: