विविध भारत

केरल: पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने बाढ़ के लिए विजयन सरकार को ठहराया जिम्मेदार

केरल में मरने वालों का आंकड़ा 417 पहुंच गया है।
2 min read
cm
केरल: पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने बाढ़ के लिए विजयन सरकार को ठहराया जिम्मेदार

तिरुवनंतपुरम। केरल इन दिनों बाढ़ की तबाही से जूझ रहा है। धीरे-धीरे यहां जिंदगी पटरी पर लौट रहा है। हजारों लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। इस बीच केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने पिनराई विजयन सरकार पर हमला बोलते हुए बाढ़ के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। ओमन चांडी ने कहा है कि कहा कि राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के चलते हुई त्रासदी मौजूदा राज्य सरकार की स्थिति का अनुमान लगाने में सक्षम नहीं होने की कमी का नतीजा है। चांडी ने बताया कि हालांकि, यह त्रासदी को सियासी रंग देने का समय नहीं है, फिर भी वह यह कहने के लिए मजबूर है, जिसका संकेत खुद मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने दिया है।

काम करने में नाकाम रही सरकार: चांडी

ओमान चांडी ने वजह बताते हुए कहा कि, "चूंकि मानसून का मौसम मई के अंत में शुरू हुआ था, इसलिए केरल के तीन हिस्सों में भारी बारिश हुई और इसके लिए बुनियादी योजना प्रक्रिया होनी चाहिए थी, लेकिन किसी कारण से ऐसा नहीं हुआ और इसलिए त्रासदी ने राज्य को बुरी तरह से प्रभावित किया।" पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "यह भारी चूक तब हुई जब सरकार बारिश के स्वरूप के अनुसार काम करने में नाकाम रही। अंत में, यह कहना आसान है कि इसे इस तरह से किया जाना चाहिए था और इस तरह से नहीं, लेकिन यह उस स्थिति में है, जहां सारे आकलन गड़बड़ हो गए। ***** बता दें कि मानसून ने मई के आखिरी सप्ताह में दस्तक दी थी और अगस्त के दूसरे सप्ताह तक तीनों भागों में भारी बारिश हुई।

मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 417
केरल के इतिहास में पहली बार, पिछले तीन महीनों के दौरान भारी बारिश के कारण 26 वर्षों के बाद इडुक्की बांध समेत 33 बांधों के द्वार खोलने पड़े। चांडी ने कहा कि चूंकि इडुक्की बांध को पहले नहीं खोला गया था और अधिकारी अंतिम मिनट तक इंतजार करते रहे। इसिलए, वे स्थिति सही से नहीं संभाल पाएं, जिसके चलते जान-माल का काफी नुकसान हुआ। बता दें कि बारिश और बाढ़ की घटनाओं में मरने वालों की संख्या अब 417 हो गई है। सैकड़ों लोगों ने राहत शिविरों से घर लौटना शुरू कर दिया है। कुल नुकसान करीब 35,000 करोड़ रुपये से अधिक का होने का अनुमान है।

Published on:
25 Aug 2018 02:04 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video