विविध भारत

ऑक्सीजन संकट बरकरार : कई अस्पतालों में नए मरीजों की भर्ती बंद, डॉक्टर बोले- कैसे करेंगे इलाज

ऑक्सीजन संकट के बीच राजधानी में कई अस्पतालों ने नए कोरोना मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है। डॉक्टर बोले- बिना ऑक्सीजन मरीजों का इलाज कैसे होगा।
2 min read
Oxygen crisis
Oxygen crisis

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। दिल्ली में करीब सभी अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से जुझ रहे है। ऑक्सीजन संकट के कारण कई अस्पतालों में नए मरीजों की भर्ती बंद कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दिल्ली सरकार समय पर उनके कोटे की ऑक्सीजन नहीं पहुंचा रही है। जिसके कारण अस्पताल में मरीजों हालत बिगड़ती जा रही है। अस्पतालों ने मजबूरी में नए कोरोना मरीजों को भर्ती नहीं करना का फैसला उठ रहा है। डॉक्टरों को कहना है कि कई मरीजों की हालत गंभीर है। उनको ऑक्सीजन बहुत ज्यादा जरूरत है। लेकिन ऑक्सीजन सप्लाई नहीं होने के कारण मरीजों का इलाज करने में परेशानी आ रही है।

बिना ऑक्सीजन मरीजों का इलाज कैसे
बत्रा अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डा. एससीएल गुप्ता का कहना है कि दिल्ली सरकार के कहने पर हमने अस्पताल के 80 प्रतिशत बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व कर दिए है। लेकिन ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। बिना ऑक्सीजन मरीजों का इलाज कैसे होगा। शनिवार को अस्पताल में कोरोना के करीब 350 मरीज भर्ती थे । 50 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन ऑक्सीजन की कमी के कारण नए मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से अस्पताल को 6000 लीटर ऑक्सीजन का कोटा मिला है। मरीजों के हिसाब से प्रति 24 घंटे 8000 लीटर ऑक्सीजन की जरूरत है।

इन अस्पतालों में नए मरीजों की भर्ती बंद
ऑक्सीजन संकट के बीच राजधानी में कई अस्पतालों ने नए कोरोना मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है। इससे अफरातफरी मच गई। इससे नए मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के सबसे बड़े अस्पताल एम्स, जीटीबी, बत्रा, सरोज, जयपुर गोल्डन, मेट्रो और सर गंगाराम आदि अस्पतालों ने मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया। इन अस्पतालों के अलावा कई छोटे नर्सिंग होम भी नए मरीज भर्ती नहीं कर रहे हैं। इन सभी अस्पतालों में हर दूसरे दिन ऑक्सीजन की कमी हो रही है। अस्पताल प्रशासन बार-बार दिल्ली सरकार से ऑक्सीजन की सप्ताई के लिए अपील कर रहा है। हल्के लक्षण वाले मरीजों डॉक्टर वापस घर भेज रहे है। वहीं मरीज भी काफी परेशान हो रहे है। अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को वापस किया जा रहा था।

दिल्ली में 24 घंटे में रिकॉर्ड 357 मौतें हुईं
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं के हालात बेहद गंभीर हो चुके है। दिल्ली में शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 24,103 नए मामले सामने आएं। बीते 24 घंटे में दिल्ली में रिकॉर्ड 357 मौतें हुईं। ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 332,27 हो गया। फिलहाल राजधानी में 93,080 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Updated on:
25 Apr 2021 10:53 am
Published on:
25 Apr 2021 10:53 am
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ