विविध भारत

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की तरह अंग्रेजी सीख रहा ये पाकिस्तानी शख्स, बना डाला वीडियो

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अंग्रेजी के पाकिस्तान में चर्चे पाकिस्तानी कॉमेडियन शशि की तरह सीख रहे अंग्रेजी एक वीडियो के जरिए बताया कैसे सीख सकते हैं शशि थरूर के जैसी इंग्लिश

2 min read
Feb 26, 2021
शशि थरूर की तरह अंग्रेजी सीख रहा पाकिस्तान शख्स

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और दिग्गज नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ना सिर्फ अपने बयानों बल्कि अपनी अंग्रेजी को लेकर भी अकसर चर्चाओं में रहते हैं। उनकी ओर से आए दिन अंग्रेजी का कोई ऐसा शब्द सामने आता है जिसके बारे में काफी कम लोगों ही जानकारी होती है।

देश में तो ठीक लेकिन अब पड़ोसी देशों में भी शशि थरूर की अंग्रेजी को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रह है। एक बार फिर शशि थरूर अपनी अंग्रेजी को लेकर चर्चा में हैं।

हालांकि इस बार ये चर्चा भारत में नहीं पाकिस्तान में हो रही है। दरअसल पाकिस्तान का एक शख्स शशि थरूर की तरह अंग्रेजी सीखने को कोशिश कर रहा है। इसको लेकर उसने एक वीडियो भी बनाया है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर अपनी खास अंग्रेजी (English) के लिए बेहद मशहूर हैं। खास तौर पर सोशल मीडिया (Social Media) पर तो उनकी अंग्रेजी के चर्चे हमेशा होते ही रहते हैं। पिछले दिनों थरूर ने पाकिस्तान की सेंट्रल सुपीरियर सर्विस परीक्षा के पर्चे में गलती निकाली थी।

ये परीक्षा भारत की सिविल सर्विस परीक्षा की तरह ही है। अब पाकिस्तान के कॉमेडियन ने थरूर की अंग्रेजी को लेकर एक खास वीडियो तैयार किया है। कुछ ही घंटों में उनका ये वीडियो वायरल हो गया।

पाकिस्तानी कॉमेडियन अकबर चौधरी ने अपने इस वीडियो में बताया है कि आखिर शशि थरूर की तरह कैसे तुंरत अंग्रेजी सीखी जा सकती है।

नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
35 सेकेंड के इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में चौधरी ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का जूस बनाकर पी जाते हैं।

फिर वीडियो को ड्रिप की तरह चढ़ाया जाता है। इसके बाद वो थरूर की तरह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगते हैं।
अकबर के वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है साथ ही इसे कई लोग साझा भी कर चुके हैं।

आपको बता दें कि पाकिस्तान सेंट्रल सुपीरियर सर्विस परीक्षा का एक प्रश्नपत्र हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था।

इसे एक पोस्ट में शशि थरूर को टैग किया गया था। जब पर्चे पर उनकी नजर गई तो उन्होंने इसमें गलतियां निकाल दी थीं।

Published on:
26 Feb 2021 01:58 pm
Also Read
View All