विविध भारत

अंतरिक्ष की गंध कैसी होती है? इस Perfume से चलेगा पता, इतनी है कीमत

अंतरिक्ष ( Outer Space ) में कैसी होती है गंधी ( Smell ), इस परफ्यूम ( Perfume ) से मिलेगी जानकारी चार साल में बनकर तैयार हुआ परफ्यूम ( Perfume ), 29 डॉलर है कीमत परफ्यूम को तैयार करने में इस तरह हासिल की गई जानकारी

2 min read
Jul 04, 2020
इस परफ्यूम से अंतरिक्ष की गंध के बारे में जानकारी मिलेगी।

नई दिल्ली। अंतरिक्ष ( Outer Space ) को लेकर सबके मन में कोई न कोई सवाल जरूर होता है। खासकर, एक सवाल जरूर होता है कि वहां का वातावरण कैसा होता है? वहां की गंध ( Smell ) कैसी होती है? इसी बीच एक यूरोपियन कंपनी ( European Company ) ने ऐसा परफ्यूम ( Perfume ) बनाया है, जिससे अंतरिक्ष की गंधी कैसी होती है उसके बारे में आपको जानकारी मिलेगी?

इस परफ्यूम से मिलेगी अंतरिक्ष की गंध

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘यू डि स्पेस टीम’ (U D Space Team ) नाम की एक यूरोपीय कंपनी ने इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों को अंतरिक्ष ( Outer Space ) की गंध से अवगत कराने वाला परफ्यूम को लॉन्च किया है। परफ्यूम को छिड़कते ही मालूम होता है कि अंतरिक्ष में जले हुए मांस ( Meat Slice ) के टुकड़े, रसभरी और रम ( RUM ) जैसी गंध फैली रहती है। इस परफ्यूम को बनाने में कंपनी को तकरीबन चार साल लग गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस परफ्यूम की कीमत 29 डॉलर यानी भारतीय रुपए में इसकी कीमत 2175 रुपए हैं। यह बोतल 120 ML में फिलहाल उपलब्ध है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कंपनी 2025 में 'स्मेल ऑफ द मून'( Smell Of The Moon ) परफ्यूम लॉन्च करेगी।

ऐसे तैयार हुआ परफ्यूम

यहां आपको बता दें कि नासा ( NASA ) ने कुछ साल पहले लैब ( LAB ) में अंतरिक्ष की गंध तैयार की थी। इसका मकसद अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन ( ISS ) पर रवाना करने से पहले अंतरिक्ष के अजीबोगरीब गंध वाले माहौल में ढालना था। बताया जा रहा है कि ‘यू डि स्पेस टीम’ (U D Space Team ) ने अंतरिक्ष की उड़ान भरने वाले यात्रियों के बीच हुई बातचीत का ब्योरा जुटाया। इस आधार पर कंपनी ने अंदाजा लगाया कि अंतरिक्ष से कैसी गंध आती है। जिसके बाद कई अलग-अलग तत्वों को मिलाकर इस परफ्यूम को तैयार किया गया।

ऐसे मिली गंध के बारे में जानकारी

गौरतलब है कि साल 2009 में नासा ( NASA ) के टोनी एंतोनेली ( Tony Antolini ) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि यान का दरवाजा खुलते ही मेरे होश उड़ गए। एक दशक लंबे प्रशिक्षण के दौरान किसी ने भी मुझे नहीं बताया कि अंतरिक्ष में कैसी गंध होती है। उन्होंने बताया कि धरती पर कभी भी इस तरह का गंध महसूस नहीं किया। टोनी ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी ने मांस का टुकड़ा और लोहे की छड़ को एक साथ जला दिया हो।

Published on:
04 Jul 2020 03:36 pm
Also Read
View All