विविध भारत

पीएम मोदी पहुंचे लेह, IAF Chief RKS Bhadoria बोले –  दुश्मनों से लोहा लेने के लिए तैयार रहें वायुसेना के जांबाज

Airmen अपने अभियान संबंधी क्षमताओं को बढ़ाने पर जोर दें। RKS Bhadoria ने वरिष्ठ वायु सैन्य अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की। IAF को जल्द मिलने वाले हैं 33 और फाइटर जेट।

2 min read
आईएएफ चीफ आरकेएस भदोरिया ने कहा — दुश्मनों को मौत देने के लिए आईएएफ तैयार है।

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद ( India-China Border Dispute ) को लेकर जारी तनाव के बीच वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ( IAF Chief RKS Bhadoria ) ने कहा कि हमारे जांबाज हर पल दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि आईएएफ ( IAF ) को अपनी अभियान संबंधी क्षमताओं को और बढ़ाने की भी जरूरत है।

वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने वरिष्ठ वायुसैनिक अधिकारियों के दो दिवसीय ऑनलाइन सम्मेलन ( Online conference ) के उद्घाटन के अवसर पर ये बात कही। एयरचीफ मार्शल भदौरिया ने कहा कि संभावित चुनौतियों और दुश्मनों से लोहा लेने के लिए भारतीय

वायुसेना के जांबाज हमेशा तैयार रहें। साथ ही उन्हें अधिकतम अभियानों के लिए भी खुद को फिट रखने को कहा।

आईएएफ चीफ ( IAF Chief ) ने वायुसेना के कमांडों की तैयारी पर भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने सभी वायुसैनिकों को मौजूदा और भावी हवाई अभियानों ( Air Missions ) के लिए तैयार रहने को कहा है।

वायुसेना को मिलेंगे 33 और फाइटर जेट

उन्होंने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण ( LAC ) रेखा पर चीन के साथ जारी तनाव और सामरिक चुनौती ( Strategic challenge ) की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने तीनों सेनाओं की सैन्य ताकत में बड़ा इजाफा करने का फैसला किया है। इसके तहत वायुसेना के लिए 33 लड़ाकू विमानों के साथ सेना और नौसेना के लिए लंबी दूरी की क्रूज और अस्त्र मिसाइलें खरीदने का निर्णय लिया गया है। लड़ाकू जेट विमानों में मिग-29 और सुखोई-30 के बेड़े में इजाफा किया जाएगा। भारतीय सेनाओं के लिए राफेल रक्षा सौदे के बाद 38,900 करोड रुपये की यह सबसे बड़ी रक्षा खरीद है।

सुखोई बेड़े में शामिल होंगे और विमान

भारतीय वायुसेना के बेड़े की संख्या बढ़ाते हुए इसकी ताकत में इजाफा करने के लिए 12 सुखोई लड़ाकू फाइटर जेट ( Fighter Jets ) हिन्दुस्तान एयरनॉटिक्स लिमिटेड से खरीदा जाएगा। रूस के साथ टेक्नोलॉजी ट्रांसफर समझौते के तहत एचएएल देश में ही सुखोई-30 का निर्माण करता है और मौजूदा समय में यह भारतीय वायुसेना का सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान है।

हमारा नेक्स्ट जनरेशन फाइटर जेट होगा रफाल

12 सुखोई विमानों की खरीद पर 10,730 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रफाल ही सुखोई से अगले जेनरेशन का फाइटर जेट ( Next generation fighter jet ) होगा। जबकि 21 मिग-29 लड़ाकू विमान रुस से तत्काल खरीदा जाएगा।

Updated on:
03 Jul 2020 03:28 pm
Published on:
03 Jul 2020 01:20 pm
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें