विविध भारत

PM Modi ने वडोदरा सड़क हादसे पर जताई गहरी संवेदना, कहा – दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ

पीएम ने दिया पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन। दो ट्रकों के बीच टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा।

less than 1 minute read
pm modi
पीएम ने दिया पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन।

नई दिल्ली। गुजरात के वडोदरा जिले के वाघोडिया क्रॉसिंग हाईवे पर बुधवार तड़केे दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंभीर संवदेना जताई है। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। हम सब उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस दुर्घटना में खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुर्घटना में घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी इस घटना के पीड़ितों की हर संभव सहायता प्रदान करने में जुटे हैं।

सड़क हादसे में 11 की मौत

बता दें कि बुधवार तड़के गुजरात के वड़ोदरा जिले के वाघोडिया क्रॉसिंग हाईवे पर बुधवार तड़केे दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 17 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पास के सियाजी अस्तपताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वाघोडिया क्रॉसिंग पर यह दुर्घटना में मरने वालों में 5 महिलाएं और 1 बच्चा भी शामिल है।

Updated on:
18 Nov 2020 11:04 am
Published on:
18 Nov 2020 11:00 am