विविध भारत

PM Modi ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, सभी से ​बेफिक्र होकर टीका लगावाने की अपील की

लोगों से की कोरोनामुक्त देश बनाने की अपील। देश के वैज्ञानिकों की तारीफ की। जो वैक्सीन लगवाने के योग्य हैं वो आगे आएं।
less than 1 minute read
modi vaccine
पीएम ने भारत बायोटेक की वैक्सीन लगवाई और विरोधियों के भ्रम को दूर किया।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोल लगवाई। इसी के साथ कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम का तीसरा दौर शुरू हो गया। कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली पहुंचे।

बता दें कि पुदुचेरी की सिस्टर पी निवेदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगाई।

बेफिक्र होकर लगवाएं टीका

टीका लगवाने के बाद पीएम मोदी ने ट्विट कर जानकारी दी कि उन्होंने कोरोना की पहली डोज लगवा ली है। उन्होंने वैक्सीन के बारे में कहा कि देश के वैज्ञानिकों गौरवान्वित करने वाला काम किया है। उन्होंने देशवासियों से कहा कि सभी लोग बेफिक्र होकर कोरोना वैक्सीन लगवाएं। साथ ही देश को कोरोनामुक्त बनाने के लिए आगे आने की अपील की।

वैश्विक लड़ाई को दी मजबूती

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने केविड.19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए कम समय में सराहनीय काम किया है। जो वैक्सीन लेने के लिए योग्य उन से अपील करता हूं कि टीका लगवाएं।

Updated on:
01 Mar 2021 07:42 am
Published on:
01 Mar 2021 07:35 am
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर