विविध भारत

Coronavirus: पीएम मोदी ने हाईलेवल बैठक में दिए निर्देश, ऑक्सीजन की सप्लाई में तेजी लाई जाए

Coronavirus: पीएम मोदी ने ऑक्सीजन की उपलब्धता पर समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
2 min read
pm modi
pm modi

नई दिल्ली। कई अस्पतालों में मरीज ऑक्सीजन की कमी के कारण दम तोड़ रहे हैं। ऐसे में अब खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने इस स्थिति को संभालने के लिए कमर कस ली है। ऑक्सीजन सप्लाई के मुद्दे पर उन्होंने एक हाईलेवल बैठक की। पीएम मोदी ने ऑक्सीजन की उपलब्धता पर समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द ऑक्सीजन की सप्लाई में तेजी लाई जाए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की। राज्य में हालात का ब्योरा लिया।

पीएम ने एक अहम बैठक की

गौरतलब है कि ऑक्सीजन की कमी के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने एक अहम बैठक की। उन्होंने देशभर में ऑक्सीजन की आपूर्ति की समीक्षा की और इसकी उपलब्धता को बढ़ाने के तरीकों और साधनों पर बातचीत की। एक हाईलेवल बैठक के दौरान अधिकारियों ने उन्हें बीते कुछ हफ्तों में ऑक्सीजन की आपूर्ति में सुधार के प्रयासों पर जानकारी दी है।

ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने पर जोर

इस दौरान पीएम मोदी ने कई पहलुओं पर तेजी से काम करने की जरूरतों पर जोर दिया। उन्होंने ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने, के साथ सप्लाई की गति को बढ़ाने और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ऑक्सीजन देने के लिए नए तरह का उपयोग करने पर जोर दिया।

बैठक में पीएम को बताया गया कि ऑक्सीजन की मांग उसके अनुसार पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर तालमेल बिठाया जा रहा है। पीएम ने जानकारी दी कि कैसे राज्यों को ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाई जा सकती है। लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन को भारत सरकार ने 21 अप्रैल से राज्यों को 6,822 मीट्रिक टन प्रतिदिन आवंटित किया है। पीएम को बताया गया है कि बीते कुछ दिनों से ऑक्सीजन की मांग बेहद तेजी से बढ़ी है।

सप्लाई जल्द से जल्द कराई जाए

इस बीच पीएम मोदी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि विभिन्न राज्यों में ऑक्सीजन की आपूर्ति निर्बाध तरह से हो। स्थानीय प्रशासन के साथ तालमेल बिठाकर सप्लाई जल्द से जल्द कराई जाए। इसके साथ पीएम ने राज्यों को ऑक्सीजन का तेजी से परिवहन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। पीएम ने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्यों को ऑक्सीजन की जमाखोरी को कड़ाई से रोकना।

3.14 लाख से अधिक मामले सामने आए

देशभर में गुरुवार को कोरोना वायरस के अब तक के सबसे अधिक 3.14 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। ये बढ़कर 1,59,30,965 हो चुके हैं। दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण का सबसे अधिक आंकड़ा है। वहीं दूसरी ओर कई अस्पताल ऑक्सीजन की किल्लत का सामना कर रहे हैं। इस बीच केंद्र ने चिकित्सीय ऑक्सीजन का निर्बाध उत्पादन और आपूर्ति को लेकर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कड़ा आदेश दिया है।

Published on:
23 Apr 2021 09:27 am
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान