विविध भारत

पीएम मोदी 2 दिवसीय भूटान दौरे पर रवाना, इसरो अर्थ स्‍टेशन का करेंगे उद्धाटन

Pm Modi नेबरहुड फर्स्‍ट पॉलिसी के तहत जा रहे हैं भूटान द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर देंगे जोर भूटान के राजा जिग्मे वांगचुक से करेंगे मुलाकात
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Aug 2019, 1:01 PM IST
modi

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी नेबरहुड फर्स्‍ट पॉलिसी पर जोर देते हुए शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर भूटान के लिए रवाना हो गए। पीएम भूटान की दो दिवसीय दौरे के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर जोर देंगे।

प्रधानमंत्री भूटान दौरा वहां के प्रधानमंत्री लोतेय त्शेरिंग के आमंत्रण पर हो रहा है।

इसरो अर्थ स्‍टेशन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री इस दौरे पर शिक्षा जैसे क्षेत्रों में दो करीबी पड़ोसियों के बीच 10 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करेंगे। भूटान में पांच उद्धाटन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इन में मंगदेछु पनबिजली संयंत्र और थिम्फू में इसरो निर्मित पृथ्वी स्टेशन शामिल हैं। 17 अगस्त को प्रधान मंत्री मोदी पारो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे जिसके बाद वे सेमोथा दजोंग जाएंगे।

राजा वांगचुक से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी शनिवार को भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंगे वांगचुक से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में यहां छीपरेल बारात भी निकलेगी।

5,000 करोड़ की पहली किस्‍त जारी

बता दें भारत के साथ विकास साझेदारी भूटान के साथ द्विपक्षीय संबंधों का बड़ा पहलू है। भारत ने पिछले साल दिसंबर में भूटान की 12वीं पंचवर्षीय योजना में सहायता के लिए 5,000 करोड़ रुपए की प्रतिबद्धता जताई थी। इसकी पहली किस्त जारी भी कर दी गई है।

Updated on:
17 Aug 2019, 1:01 PM IST
Published on: