विविध भारत

पीएम मोदी ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, देश भर से आ रहे हैं सामाजिक समरसता के संदेश

पीएम मोदी ने बाबा साहेब को नमन करते हुए 'जय भीम' कहा कांग्रेस अध्‍यक्ष ने न्‍याय, स्‍वतंत्रता, समानता और बंधुत्‍व के प्रति जताई प्रतिबद्धता बाबा साहेब ने हमेशा सामाजिक न्‍याय के खिलाफ संघर्ष किया

less than 1 minute read
पीएम मोदी ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, देश भर से आ रहे हैं सामाजिक समरसता का संदेश

नई दिल्‍ली। भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी 128वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने बाबा साहेब को नमन करते हुए अपने ट्वीट में 'जय भीम' भी लिखा है। वहीं राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बाबा साहेब को नमन करते हुए उन्‍हें भारतीय संविधान का वास्‍तुकार बताया है। इसके साथ ही देश भर से आंबेडकर जयंती के मौके पर सामाजिक समरसता के संदेश आ रहे हैं।

बाबा साहेब के मूल्‍यों के प्रति जताई प्रतिबद्धता

कांग्रेस के अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने बाबा साहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि आइए, हम अपने संविधान में शामिल न्‍याय, स्‍वतंत्रता, समानता और बंधुत्‍व जैसे मूल्‍यों के प्रति खुद को फिर से समर्पित करेें।

उनका व्‍यक्तित्‍व हम सबके लिए प्ररेणास्रोत

दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि बाबा साहेब आंबेडकर जी के विचार और उनका व्यक्तित्व हम सबके लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने जीवन पर्यन्त सामाजिक अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया। उनका संघर्ष भारतीय समाज में समरसता के लिए था। बाबा साहेब ने एक ऐसा संविधान दिया जिससे हर वर्ग का कल्याण संभव हो। उनको कोटि-कोटि नमन।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
14 Apr 2019 11:43 am
Published on:
14 Apr 2019 11:07 am
Also Read
View All
Huge fire investigation: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी आग की जांच शुरु, फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जब्त किए अवशेष

Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर