
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग के एक वेबिनार में शामिल लोगों से कहा कि हमारी नीति और रणनीति स्पष्ट है। हम न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन में विश्वास करते हैं। हमारी सभी उद्यमियों से अपेक्षा जीरो इफेक्ट और जीरो डिफेक्ट है। अपनी कंपनियों और विनिर्माण को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए हमें हर दिन काम करना होगा। इस दिशा में केंद्र सरकार बैक-टू-बैक सुधार ला रही है।
एग्रो प्रोसेसिंग में पहचान बना सकते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन ही नहीं देश की हर चीज में भरोसा बढ़े। भारत को वैश्विक बाजार में पहचान बनानी है। मोटे अनाज से किसानों को बहुत फायदा होगा। हम एग्रो प्रोसेसिंग में दुनिया में पहचान बना सकते हैं।
2023 को मिलेट ईयर घोषित
उन्होंने कहा कि 2023 को मिलेट ईयर घोषित किया गया। देश के किसान इस अवसर का फायदा उठाएं। देश में बने उत्पादों को विश्व में सम्मान बढ़ा है। एमएसएमई को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है। खास बात ये है कि हमें देश में बने उत्पादों को यूजर फ्रेंडली और अफोर्डेबल बनाना होगा।